फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA T20I Jasprit Bumrah has been replaced by Mohammed Siraj for the ongoing India vs South Africa series

IND vs SA T20I: बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज टीम इंडिया में शामिल, बीसीसीआई ने किया एलान

Fri, 30 Sep 2022 09:38 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 30 Sep 2022 09:38 AM IST
सार

जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से वापसी की थी। वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। उसके बाद वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के अलावा एशिया कप में नहीं खेल पाए थे।

विज्ञापन
IND vs SA T20I Jasprit Bumrah has been replaced by Mohammed Siraj for the ongoing India vs South Africa series
मोहम्मद सिराज - फोटो : BCCI

विस्तार

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के बाकी बचे दो मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है। वह चोट के कारण बाहर हुए अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे। बीसीसीआई ने शुक्रवार (30 सितंबर) को इसका एलान किया।
विज्ञापन


बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से वापसी की थी। वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। उसके बाद वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के अलावा एशिया कप में नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई ने क्या कहा?
बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, ''अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने मोहम्मद सिराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया है। बुमराह को पीठ में चोट लगी है और वह फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं।'' सीरीज के बाकी बचे दो मैच गुवाहाटी में दो अक्तूबर और इंदौर में चार अक्तूबर को खेले जाएंगे।


बुमराह चार से छह हफ्ते के लिए बाहर
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी थी कि बुमराह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बारे में तो बताया, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में उनकी उपलब्धता को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया। पीटीआई ने यह जानकारी दी है कि उनकी कोई सर्जरी नहीं होगी, लेकिन वह चार से छह महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। बुमराह टीम के साथ तिरुवनन्तपुरम गए थे, लेकिन वहां एक दिन अभ्यास करने के बाद बेंगलुरु चले गए। वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, उमेश यादव, श्रेयस अय्यर, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed