फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA T20 Series VVS Laxman set to step in as Coach for T20 Series vs South Africa and Ireland

IND vs SA T20 Series: भारतीय क्रिकेट में फिर से प्रयोग, वीवीएस लक्ष्मण बन सकते हैं टीम इंडिया के नए कोच

Wed, 18 May 2022 08:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 18 May 2022 08:04 PM IST
सार

टीम इंडिया बर्मिंघम में होने वाले टेस्ट मैच से पहले 24 से 27 जून तक लिसेस्टरशायर के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेलेगी। राहुल द्रविड़ मुख्य टीम के साथ 15 या 16 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। बोर्ड ने इस कारण लक्ष्मण से कोचिंग के लिए संपर्क किया है।

विज्ञापन
IND vs SA T20 Series VVS Laxman set to step in as Coach for T20 Series vs South Africa and Ireland
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) एक बार फिर से दो नए कोचों का प्रयोग करने की तैयारी कर रहा है। चयनकर्ता दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज और इंग्लैंड दौरे के लिए अलग-अलग टीमों का चयन कर सकते हैं। दोनों टीमों के लिए अलग-अलग कोच भी हो सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वीवीएस लक्ष्मण को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। नियमित कोच राहुल द्रविड़ मुख्य टीम के साथ इंग्लैंड जाएंगे। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लक्ष्मण को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के अलावा आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों के लिए भी यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। टीम इंडिया का चयन 22 या 23 मई को हो सकता है। रोहित शर्मा इंग्लैंड में मुख्य टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए शिखर धवन को कमान सौंपी जा सकती है। इससे पहले पिछले साल श्रीलंका दौरे के लिए राहुल द्रविड़ को कार्यवाहक कोच बनाया गया था। तब मुख्य रवि शास्त्री टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर थे। धवन ने तब श्रीलंका में कप्तानी की थी।
विज्ञापन

IND vs SA T20 Series VVS Laxman set to step in as Coach for T20 Series vs South Africa and Ireland
राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड में वॉर्म-अप मैच खेलेगी भारतीय टीम
टीम इंडिया बर्मिंघम में होने वाले टेस्ट मैच से पहले 24 से 27 जून तक लिसेस्टरशायर के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेलेगी। राहुल द्रविड़ अपनी टीम के साथ 15 या 16 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। बोर्ड ने इस कारण लक्ष्मण से कोचिंग के लिए संपर्क किया है। बर्मिंघम में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां मुकाबला एक से पांच जुलाई तक खेला जाएगा। पिछले साल अगस्त-सितंबर में टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली थी। कोरोनावायरस के कारण पांचवें टेस्ट को टाल दिया गया था।

लक्ष्मण के पास है कोचिंग का अनुभव
पूर्व बल्लेबाज लक्ष्मण अभी नेशनल क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख हैं। उन्हें पिछले साल के अंत में राहुल द्रविड़ के हटने के बाद यह जिम्मेदारी दी गई थी। द्रविड़ तब टीम इंडिया के मुख्य कोच बने थे। लक्ष्मण के पास कोचिंग का अनुभव है। वो आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कोचिंग दल का हिस्सा रह चुके हैं। बंगाल की घरेलू टीम के वो बल्लेबाजी सलाहकार भी रह चुके हैं। इसके अलावा इस साल के शुरू में अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान लक्ष्मण सपोर्ट स्टाफ के सदस्य थे।

IND vs SA T20 Series VVS Laxman set to step in as Coach for T20 Series vs South Africa and Ireland
वीवीएस लक्ष्मण और सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक और हार्दिक की हो सकती है वापसी
सीनियर खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में आराम दिया जा सकता है। सीरीज के लिए दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या का चयन हो सकता है। तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत को बाहर रखा जा सकता है। टीम में संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, उमरान मलिक, मोहसिन खान, जितेश शर्मा और राहुल त्रिपाठी को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed