फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs SA Sunil Gavaskar disappointed with Virat Kohli shot selection criticizes Indian captain fiercely

Ind vs SA: विराट कोहली के शॉट चयन से निराश हैं सुनील गावस्कर, भारतीय कप्तान की जमकर आलोचना की

Wed, 29 Dec 2021 09:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 29 Dec 2021 09:06 PM IST
सार

कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में 35 और 18 रन की छोटी पारी खेलकर आउट हुए। वे दूसरी पारी में जानसेन की गेंद पर डिकॉक को कैच थमा बैठे। कोहली के आउट होने के तरीके से पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर नाराज दिखे।

विज्ञापन
Ind vs SA Sunil Gavaskar disappointed with Virat Kohli shot selection criticizes Indian captain fiercely
सुनील गावस्कर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कप्तान विराट कोहली लगातार पांचवीं पारी में अर्धशतक लगाने मे नाकाम रहे। कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में 35 और 18 रन की छोटी पारी खेलकर आउट हुए। वे दूसरी पारी में मार्को जानसेन की गेंद पर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को कैच थमा बैठे। कोहली के आउट होने के तरीके से पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर नाराज दिखे। उन्होंने भारतीय कप्तान की जमकर आलोचना की है।
विज्ञापन


कोहली पहली पारी में भी बाहर जाती हुई गेंद पर ड्राइव करने के प्रयास में आउट हुए थे। लुंगी एनगिडी की गेंद पर स्लिप में वियान मूल्डर ने उनका कैच लिया था। बार-बार कोहली की एक ही गलती को देखकर गावस्कर ने इसे खराब शॉट बताया। उनका मानना है कि कोहली को इसे छोड़ देना चाहिए था। लंच के तुरंत बाद इस तरह का शॉट विराट को नहीं खेलना चाहिए था। उन्हें खुद को टिकने का समय देना चाहिए था।
विज्ञापन


गावस्कर ने कहा, “गेंद ऑफ स्टंप से बाहर की ओर जा रही थी। देखिए कितना दूर जाकर उन्होंने शॉट को खेला। करीब-करीब पहली पारी की तरह ही वे आउट हुए। लंच के बाद पहली गेंद पर यह एक खराब शॉट था। हर बल्लेबाज खुद को टिकने के लिए थोड़ा समय देता है। लंच को तो छोड़िए ड्रिंक्स के बाद भी। शायद वो पारी घोषित करने के बारे में सोच रहे थे। इस कारण तेजी से रन बनाना चाहते थे।”
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली लगातार दूसरे साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगा सके। 2020 के बाद 2021 भी उनके लिए खराब रहा। विराट ने अपना पिछला शतक 767 दिन पहले लगाया था। कोहली ने आखिरी शतक कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर 22 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था।


इस साल उनके प्रदर्शन को देखें तो तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 24 मैच की 30 पारियों में उन्होंने 964 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 37.07 रहा। उन्होंने सिर्फ 10 अर्धशतक लगाए। विराट ने इस साल 11 टेस्ट में 28.21 की औसत से 536 रन बनाए। तीन वनडे में 43 की औसत से 129 रन और 10 टी20 मैचों में 74.75 की औसत से 299 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed