{"_id":"61eaddba55a0e71d7d632dd1","slug":"ind-vs-sa-south-africa-miss-run-out-opportunity-after-confusion-between-kl-rahul-and-rishabh-pant","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पंत और राहुल रन लेने के चक्कर में कर बैठे बड़ी भूल, एक ही छोर पर पहुंचे दोनों खिलाड़ी, ऐसे मिला जीवनदान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: पंत और राहुल रन लेने के चक्कर में कर बैठे बड़ी भूल, एक ही छोर पर पहुंचे दोनों खिलाड़ी, ऐसे मिला जीवनदान
Fri, 21 Jan 2022 09:52 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 21 Jan 2022 09:52 PM IST
सार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच के दौरान एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले जा रहे मैच में भारतीय पारी के दौरान कप्तान केएल राहुल और ऋषभ पंत रन लेने के चक्कर में एक ही छोर पर पहुंच गए। हालांकि दोनों खिलाड़ियों की किस्मत ने साथ दिया और वे रनआउट होने से बच गए।
विज्ञापन
केएल राहुल और ऋषभ पंत
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच के दौरान एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला। पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले जा रहे मैच में भारतीय पारी के दौरान कप्तान केएल राहुल और ऋषभ पंत रन लेने के चक्कर में एक ही छोर पर पहुंच गए। हालांकि दोनों खिलाड़ियों की किस्मत ने साथ दिया और वे रनआउट होने से बच गए।
विज्ञापन
टीम इंडिया अपने दो विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी थी। इसके बाद पारी के 15वें ओवर में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के एक खराब निर्णय ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी थीं। केशव महाराज के इस ओवर की आखिरी गेंद पर पंत शॉट खेलकर रन दौड़ने के लिए बाहर निकले और फिर वापस क्रीज में लौट गए। लेकिन दूसरे छोर पर खड़े केएल राहुल अपनी जगह छोड़कर तेजी से पंत के पास पहुंच गए। ऐसे में दोनों ही खिलाड़ी एक ही छोर पर खड़े हो गए और दूसरे छोर पर रन आउट का आसान मौका बन गया। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी टीम की तरफ से इस दौरान बड़ी चूक हो गई और राहुल को जीवनदान मिल गया।
विज्ञापन
Comedy of errors 😂😂#INDvsSA #kholi #runout #comedy #SAvsIND pic.twitter.com/qpeh0RhnFr
— Professionalsportsfans (@PROFSPOFANS) January 21, 2022
विज्ञापन
दरअसल फील्डिंग कर रहे टेम्बा बावुमा ने गेंद को तुरंत पकड़कर नॉन स्ट्राइकर एंड पर केशव महाराज के हाथों के पास थ्रो किया, लेकिन वह इसे पकड़ नहीं पाए। राहुल यहां उम्मीदें छोड़कर निराश नजर आ रहे थे और वह पंत की ओर गुस्से से देख रहे थे। लेकिन जब उन्हें केशव से गेंद छूटने का अहसास हुआ तो वह तेजी से दौड़कर वापस अपनी क्रीज की ओर पहुंच गए।
थ्रो के बाद बीच मिड ऑफ पर खड़े एंडिले फेहलुकवायो भी गेंद को एक बार में पकड़कर थ्रो नहीं कर पाए और मौका देखकर राहुल यहां बच निकले। जीवनदान मिलने के बाद कप्तान राहुल ने पंत के पास जाकर उन्हें कुछ समझाते भी।
दोनों ही बल्लेबाजों ने इस शानदार मौके का फायदा भी उठाया। दोनों ने ही यहां अर्धशतकीय पारी खेली और चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।