Mohammed Shami 200 Test Wickets: रवि शास्त्री ने कहा- बंगाल का सुल्तान, तो रोहित ने भी दी खास अंदाज में बधाई
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। दाएं हाथ के 31 वर्षीय गेंदबाज ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन पांच विकेट झटके और इसी के साथ अपना 200वां टेस्ट विकेट भी हासिल किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। दाएं हाथ के 31 वर्षीय गेंदबाज ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन पांच विकेट झटके और इसी के साथ अपना 200वां टेस्ट विकेट भी हासिल किया। शमी इस आंकड़े को छूने वाले भारत के पांचवें तेज गेंदबाज बने और कई अन्य रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। संयोग से शमी ने अपना 100वां टेस्ट विकेट साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही सेंचुरियन के इसी मैदान पर लिया था।
शमी की उपलब्धियों पर सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कोच रवि शास्त्री समेत कई अन्य पूर्व क्रिकेटरों ने भी बधाई दी। एकदिवसीय क्रिकेट में तीन दोहरा शतक लगा चुके रोहित ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'दोहरा शतक एक विशेष नंबर है।'
Double hundred is a special number 😉 #200 👏
— Rohit Sharma (@ImRo45) December 28, 2021
पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी अपने अंदाज में बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'शाबाश बंगाल के सुल्तान मोहम्मद शमी। देख के मजा आ गया। बिरयानी दो दिन के बाद। मेहनत का फल। भगवान भला करे।'
Shabash Sultan of Bengal @MdShami11. Dekh ke maza aah gaya. Biryani. Doh din ke baad. Mehnat ka Phal. God bless. #SAvIND #Shami #Shami200 pic.twitter.com/QGZ41g4bD7
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) December 28, 2021
पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने शमी की तीन तस्वीर लगाकर उनकी खासियत बताते हुए खास अंदाज में बधाई दी। जाफर ने ट्वीट किया, 'कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां पर फ्रेम को फ्रीज करते हैं, सीम की स्थिति सीधी होगी। 200 टेस्ट विकेट के लिए बधाई।'
No matter where you freeze the frame, that seam position will be upright. Congratulations on 200 Test wickets to one of the best in the business @MdShami11 👏🏻👊🏻 #SAvsIND pic.twitter.com/vQbxHdRHRt
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) December 28, 2021
पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने शमी समेत पूरी टीम इंडिया के प्रदर्शन की सराहना की और बल्लेबाजों से दक्षिण अफ्रीका को बड़ा लक्ष्य देने की उम्मीद जताई।
After a fabulous innings from Rahul on Day 1,an outstanding display of seam bowling from Shami. 5 wkts and a great way to get to 200 Test Wickets.
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) December 28, 2021
With his fine spell,India take a commanding 130 run lead. Wishing for the batsman to capitalise & set a big target for South Africa pic.twitter.com/UheFlIZXo9