{"_id":"61eaab7cc5c7875992124ebd","slug":"ind-vs-sa-rishabh-pant-registers-highest-individual-odi-score-goes-past-ms-dhoni-and-rahul-dravid-to-achieve-massive-indian-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"SA vs IND: ऋषभ पंत ने खेली तूफानी पारी, बनाया अपना सर्वोच्च वनडे स्कोर, द्रविड़ और धोनी को पछाड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SA vs IND: ऋषभ पंत ने खेली तूफानी पारी, बनाया अपना सर्वोच्च वनडे स्कोर, द्रविड़ और धोनी को पछाड़ा
Fri, 21 Jan 2022 06:17 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 21 Jan 2022 06:17 PM IST
सार
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने पार्ल के बोलैंड पार्क में तूफानी अर्धशतक जमाया और 71 गेंदों में 85 रन बनाए। यह उनके एकदिवसीय करियर का चौथा अर्धशतक रहा जो उनका सर्वोच्च स्कोर भी बना।
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने पार्ल के बोलैंड पार्क में तूफानी अर्धशतक जमाया और 71 गेंदों में 85 रन बनाए। यह उनके एकदिवसीय करियर का चौथा अर्धशतक रहा जो उनका सर्वोच्च स्कोर भी बना। पंत ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और दो छक्का लगाया। उन्होंने कप्तान केएल राहुल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी भी की।
विज्ञापन
बाएं हाथ के 24 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी आतिशी पारी के साथ ही दिग्गज राहुल द्रविड़ और महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया। वह अब दक्षिण अफ्रीका में वनडे मैच में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले द्रविड़ ने 2001 में डरबन में 77 रन जबकि धोनी ने 2013 में जोहान्सबर्ग में 65 रन बनाए थे।
विज्ञापन
ऋषभ पंत अपनी पारी के दौरान शानदार लय में नजर आए लेकिन 15 रन से अपने पहले एकदिवसीय शतक से चूक गए। वह अगर इस आंकड़े को छू लेते तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाते। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
पंत की मजबूत पारी के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दूसरे वनडे में जीत के लिए 288 रन का लक्ष्य रखा। वह टीम इंडिया की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।