फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS SA Ricky Ponting made a big statement about Rishabh Pant batting

IND VS SA: रिकी पोंटिंग ने पंत की बल्लेबाजी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- किसी भी क्रम पर उपयोगी हैं ऋषभ

Fri, 10 Jun 2022 09:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 10 Jun 2022 09:51 PM IST
सार

पंत ने 14 आईपीएल मैचों में महज 340 रन बनाये थे जिसमें उनका औसत 30.91 का था। पोंटिंग के अनुसार पंत आईपीएल में अपने प्रदर्शन से काफी हताश थे।

विज्ञापन
IND VS SA Ricky Ponting made a big statement about Rishabh Pant batting
ऋषभ पंत और रिकी पोंटिंग - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि ऋषभ पंत आगामी टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की ‘तेज और उछाल’ भरी पिचों पर ‘काफी खतरनाक’ साबित होंगे जिसमें प्रत्येक मैच की परिस्थिति के हिसाब से बतौर ‘फ्लोटर’ (बल्लेबाजी क्रम में किसी भी स्थान पर) उनका सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन


पोंटिंग आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी में पंत के साथ काम कर चुके हैं और भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को काफी ऊंचा आंकते हैं। पोंटिंग ने ‘आईसीसी रिव्यू’ में कहा, ‘वह (पंत) एक शानदार खिलाड़ी है। एक बेहतरीन युवा खिलाड़ी जो टी20 विश्व कप में भारत का काफी खतरनाक क्रिकेटर होगा, विशेषकर ऑस्ट्रेलियाई विकेटों पर जो काफी सपाट, तेज और उछाल भरे हैं। उसके प्रदर्शन पर टूर्नामेंट (वर्ल्ड टी-20) में सभी की निगाहें लगी होंगी।’ 
विज्ञापन


पोंटिंग मानते हैं कि पंत का बल्लेबाजी क्रम में स्थान लचीला होना चाहिए जो भारतीय टीम की जरूरत के मुताबिक हो। उन्होंने कहा, ‘मेरे विचार से उसे एक ‘फ्लोटर’ के तौर पर खिलाया जा सकता है। मैं शायद भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप में उसे पांचवें नंबर पर चाहूंगा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के लिए 168 टेस्ट खेल चुके पोंटिंग ने कहा, ‘लेकिन कुछ निश्चित परिस्थितियों में जहां सात-आठ ओवर बचे हों तो मैं उसे भेजना चाहूंगा और जितना समय बचा हो देना चाहूंगा। वह इतना शानदार और इतना आक्रामक खिलाड़ी है कि मैं उसका इस्तेमाल इसी तरह करना चाहूंगा। ’ पंत ने 14 आईपीएल मैचों में महज 340 रन बनाये थे जिसमें उनका औसत 30.91 का था। पोंटिंग के अनुसार पंत आईपीएल में अपने प्रदर्शन से काफी हताश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed