फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Ravichandran Ashwin becomes the first Indian spinner since Anil Kumble to take a Test wicket in Johannesburg

IND vs SA: अश्विन ने वांडरर्स में हासिल की खास उपलब्धि, कुंबले के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय स्पिनर बने

Thu, 06 Jan 2022 12:28 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 06 Jan 2022 12:28 AM IST
सार

भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में एक और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पहला विकेट लेते ही कीर्तिमान बना दिया। वह जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय स्पिनर बन गए हैं।

विज्ञापन
IND vs SA Ravichandran Ashwin becomes the first Indian spinner since Anil Kumble to take a Test wicket in Johannesburg
रवि अश्विन - फोटो : ट्विटर @ICC

विस्तार

भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में एक और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पहला विकेट लेते ही कीर्तिमान बना दिया। वह जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय स्पिनर बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ दिग्गज अनिल कुंबले ने ही इस मैदान पर विकेट लिए थे। 

विज्ञापन


कुंबले ने आखिरी बार 2006 में लिया था विकेट
कुंबले ने 2006 में आखिरी बार भारतीय स्पिनर के तौर पर यहां विकेट लिए था। उस टेस्ट मैच में उन्होंने कुल 5 विकेट चटकाए थे। इस टेस्ट मैच को भारत ने  123 रन से अपने नाम किया था। वहीं ने अश्विन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में कीगन पीटरसन को एलबीडब्ल्यू आउट किया और कुंबले की क्लब में शामिल हो गए। अश्विन भारत के ऐसे सिर्फ दूसरे स्पिनर बने हैं जिनके नाम अब वांडरर्स के मैदान पर विकेट लेने का रिकॉ़र्ड है। जोहान्सबर्ग में कुंबले ने 17 विकेट लिए हैं तो वहीं अब अश्विन ने इस मैदान पर विकेट का अपना खाता खोला है। 
विज्ञापन


तीन साल पहले आखिरी बार स्पिनर को मिली थी सफलता 
इस मैदान की बात करें तो अश्विन से पहले पाकिस्तान के स्पिनर शादाब खान ने आखिरी बार विकेट लिया था। शादाब ने जनवरी 2019 में इस मैदान पर विकेट हासिल किया था। उसके बाद से अब तक इस मैदान पर 111 विकेट गिरे जिसमें तेज गेंदबाजों ने 109 शिकार किए और दो रनआउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अश्विन के निशाने पर कपिल देव का रिकॉर्ड
अश्विन के पास टेस्ट में महान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। पूर्व कप्तान के नाम पर टेस्ट में 434 विकेट दर्ज हैं। जबकि अश्विन के विकेटों की संख्या अब 428 हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed