फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Ravi Shastri big statement before selection of ODI team former coach said captain and coach got more rights in the selection committee

IND vs SA: वनडे टीम के चयन से पहले रवि शास्त्री का बड़ा बयान, चयन समिति में कप्तान और कोच मिले ज्यादा अधिकार

Wed, 29 Dec 2021 06:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 29 Dec 2021 06:54 PM IST
सार

इंग्लैंड ने चयन समिति को बर्खास्त कर दिया है। टीम चयन करने का अधिकार पूरी तरह कोच और कप्तान के पास है। शास्त्री ने भले ही इस नीति का समर्थन किया हो, लेकिन एशेज सीरीज में इंग्लैंड की हार के बाद से इस पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
IND vs SA Ravi Shastri big statement before selection of ODI team former coach said captain and coach got more rights in the selection committee
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री चाहते है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) चयन मामले में इंग्लैंड की नीति अपनाए। इंग्लैंड ने चयन समिति को बर्खास्त कर दिया है। टीम चयन करने का अधिकार पूरी तरह कोच और कप्तान के पास है। शास्त्री ने भले ही इस नीति का समर्थन किया हो, लेकिन एशेज सीरीज में इंग्लैंड की हार के बाद से इस पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “मुझे लगता है कि चयन प्रक्रिया में कोच और कप्तान को ज्यादा महत्व दिया जाए। इसे आधिकारिक रूप से अमल में लाया जाना चाहिए। जब कोच अनुभवी हो तो यह काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। मैं था, राहुल द्रविड़ हैं। कप्तान को भी बोलने का हक देना चाहिए।” शास्त्री ने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान अंबाती रायुडू को बाहर किए जाने पर कहा कि वे टीम में दो विकेटकीपर को रखना चाहते थे।
विज्ञापन


रायुडू को तीसरे विकेटकीपर के चयन के लिए बाहर किया गया था। शास्त्री ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के रहते हुए वे सिर्फ दो विकेटकीपर टीम में रखना चाहते थे। धोनी सभी मैचों में खेलने वाले थे। मौजूदा स्थिति को देखें तो चयन प्रक्रिया में कोच और कप्तान से सिर्फ इनपुट लिए जाते हैं। अंतिम निर्णय चयन समिति ही लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम प्रबंधन और चयन समिति के बीच हालिया तनातनी ने रवि शास्त्री को कुछ और सोचने पर मजबूर कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक पांड्या के चयन को लेकर टीम मैनेजमेंट और चयन समिति में विवाद हो गया था। चयन समिति के अध्यक्ष ने वादा किया था कि हार्दिक पांड्या गेंदबाजी करने के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, पंड्या अनफिट दिखाई दे रहे थे। इसके अलावा खिलाड़ियों और चयन समिति के बीच संवाद की कमी को हाल ही में टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने खुद उजागर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed