फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs sa: ramandeep singh makes debut in 3rd t20i for india against south africa see stats

IND vs SA: तीसरे टी20 में बदल गई भारत की प्लेइंग 11, इस ऑलराउंडर को मिला डेब्यू का मौका, हार्दिक ने पहनाई कैप

Wed, 13 Nov 2024 08:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 13 Nov 2024 08:29 PM IST
सार

तीसरे टी20 मैच में युवा ऑलराउंडर रमनदीप सिंह को डेब्यू का मौका मिला है। वह बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी माहिर हैं। बुधवार को मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने रमनदीप सिंह को डेब्यू कैप पहनाई। इस मैच में उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। 

विज्ञापन
ind vs sa: ramandeep singh makes debut in 3rd t20i for india against south africa see stats
रमनदीप सिंह ने किया डेब्यू - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी चार मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज सेंचुरियन में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में एक बदलाव के साथ उतरी है। रमनदीप सिंह की टीम में एंट्री हुई है, उन्हें आवेश खान की जगह टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने पहनाई डेब्यू कैप
तीसरे टी20 मैच में युवा ऑलराउंडर रमनदीप सिंह को डेब्यू का मौका मिला है। वह बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी माहिर हैं। बुधवार को मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने रमनदीप सिंह को डेब्यू कैप पहनाई। इस मैच में उनसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। 

आईपीएल में मचा चुके धमाल
रमनदीप सिंह ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। हाल ही में फ्रेंचाइजी ने उन्हें चार करोड़ रुपये में रिटेन किया था। इस संस्करण में उन्होंने 14 मैचों में 201.61 के स्ट्राइक रेट से 125 रन बनाए और टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब वह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।

रमनदीप सिंह का करियर
27 वर्षीय ऑलराउंडर के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने चार फर्स्ट क्लास मैचों में 27.83 के औसत से 167 रन बनाए। इसके अलावा 23 लिस्ट ए मुकाबलों में 397 रन बनाए। वहीं, 57 टी20 में उनके नाम 544 रन दर्ज हैं। इसमें उनका स्ट्राइक रेट 170 का रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे टी20 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतः संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

दक्षिण अफ्रीकाः रेयान रिकल्टन, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को यानसेन, आंदिले सिमेलाने, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, लुथो सिपाम्ला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed