फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Pacer Kagiso Rabada Released from South Africa squad For India ODIs

IND vs SA: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे कगिसो रबाडा, क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बताई वजह

Tue, 18 Jan 2022 09:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 18 Jan 2022 09:13 PM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 19 जनवरी यानी बुधवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। लेकिन उससे पहले टीम इंडिया को एक बड़ी राहत मिली है। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा पूरी एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गए हैं। 

विज्ञापन
IND vs SA Pacer Kagiso Rabada Released from South Africa squad For India ODIs
कागिसो रबाडा - फोटो : social media

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 19 जनवरी यानी बुधवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। लेकिन उससे पहले टीम इंडिया को एक बड़ी राहत मिली है। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा पूरी एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया है। 

विज्ञापन


साउथ अफ्रीकी बोर्ड अपने इस स्टार पेसर को अगले महीने न्यूजीलैंड होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए फिट और तरोताजा रखना चाहती है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "प्रोटियाज तेज गेंदबाज, कगिसो रबाडा को भारत के खिलाफ बेटवे वन-डे इंटरनेशनल श्रृंखला के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि वह लंबे समय से खेल रहे हैं और उनपर दबाव अधिक है और टीम चाहती है की वह न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले महीने से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज़ से पहले पूरी तरह से ठीक रहें।"
विज्ञापन


सीएसए ने आगे कहा, "उनकी जगह कोई रिप्लेसमेंट नहीं लाया जाएगा क्योंकि बायो-सिक्योर एनवायरनमेंट (बीएसई) में एक विस्तारित टीम है, लेकिन जॉर्ज लिंडे को श्रृंखला के लिए एक अतिरिक्त स्पिन-गेंदबाजी विकल्प के रूप में तैयार रखा गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


रबाडा पिछले काफी समय से टीम का हिस्सा हैं और लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया था और कुल 20 विकेट चटकाए थे। वह पूरी सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। ऐसे में उनके टीम से बाहर होने से भारतीय टीम को फायदा होने की पूरी उम्मीद है।  


दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड : 
तेम्बा बावुमा (कप्तान), केशव महाराज, क्विंटन डिकॉक, जुबैर हमजा, मार्को जेनसन, जान्नेमन मलान, सिसांडा मगाला, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडि, वेन परनेल, एंडिले फेलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, तबरेज शम्सी, रासी वान डेर डुसेन, काइल वेरेन्ने।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed