{"_id":"61d02a1ade74ee7afd6f141c","slug":"ind-vs-sa-odi-series-chetan-sharma-said-ruturaj-gaikwad-will-do-wonders-for-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA ODI: चेतन शर्मा बोले- अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल करेगा यह भारतीय ओपनर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA ODI: चेतन शर्मा बोले- अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कमाल करेगा यह भारतीय ओपनर
Sat, 01 Jan 2022 03:46 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 01 Jan 2022 03:46 PM IST
सार
भारत की वनडे टीम में इस बार ऋतुराज गायकवाड़ को मौका दिया गया है। मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा है कि गायकवाड़ इस साल भारत के लिए कमाल करेंगे। घरेलू मैचों में ऋतुराज ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और विजय हजारे ट्रॉफी में चार शतक लगाए थे।
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़ और शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने युवा भारतीय बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि गायकवाड़ इस साल भारत के लिए कमाल करेंगे। अफ्रीका दौरे में ऋतुराज को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इस दौरे में भारत को तीन वनडे मैच खेलने हैं। पहला मैच 19 जनवरी, दूसरा मैच 21 जनवरी और तीसरा मैच 23 जनवरी को खेल जाएगा। गायकवाड़ ने घरेलू मैचों में बहुत बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसी वजह से उन्हें रोहित के चोटिल होने पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
ऋतुराज को भारतीय टीम में चुनने के बाद मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा "निश्चित रूप से उन्हें सही समय पर मौका मिला है। वो पहले टी-20 टीम में थे और अब वो वनडे टीम में भी हैं। जब भी उनकी जगह बनेगी। चयनकर्ताओं का मानना है कि वो भारत के लिए कमाल करेंगे। हमनें उन्हें टीम में चुन लिया है और अब यह मैनेजमेंट के ऊपर है कि वो मैच खेलते हैं या नहीं। जब उनकी जरूरत होगी और टीम में वो फिट होंगे तो उन्हें मौका मिलेगा। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 टीम में भी थे और अब वनडे टीम में भी हैं। वो लगातार अच्छा कर रहे हैं और उन्हें इसका इनाम भी मिल रहा है।"
आईपीएल के बाद घरेलू क्रिकेट में भी बनाए रन
ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल 2021 में 635 रन बनाए थे और चेन्नई को चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया था। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में भी ऋतुराज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल थे। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने पांच मैचों में 603 रन बनाए। लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका दिया गया है। अगर टीम मैंनेजमेंट शिखर धवन से पहले उन्हें मौका देता है तो अफ्रीका दौरे में भी वो भारत के लिए कमाल कर सकते हैं।