फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA ODI Series All eyes on Rohit Sharma's fitness test Indian ODI team may be announced after Centurion Test

IND vs SA ODI Series: रोहित शर्मा के फिटनेस टेस्ट पर सबकी नजर, सेंचुरियन टेस्ट के बाद हो सकती है वनडे टीम की घोषणा

Thu, 30 Dec 2021 02:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 30 Dec 2021 02:25 PM IST
सार

रोहित शर्मा ने पिछले सप्ताह फिटनेस को लेकर एक टेस्ट दिया था। उसमें सुधार नजर आ रही थी। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में उनकी जगह अंतिम फिटनेस टेस्ट के बाद ही बनेगी। अगर रोहित फिट नहीं हो पाते हैं तो केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे।

विज्ञापन
IND vs SA ODI Series All eyes on Rohit Sharma's fitness test Indian ODI team may be announced after Centurion Test
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम को दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद तीन वनडे मैच खेलने हैं। सीमित ओवरों की इस द्विपक्षीय सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान अब तक नहीं हुआ है। वनडे-टी20 के कप्तान रोहित शर्मा अनफिट चल रहे हैं। चयनकर्ता रोहित के फिटनेस टेस्ट का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सेंचुरियन टेस्ट के बाद वनडे टीम का एलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस को लेकर एक टेस्ट दिया था। उसमें सुधार नजर आ रही थी। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में उनकी जगह अंतिम फिटनेस टेस्ट के बाद ही बनेगी। अगर रोहित फिट नहीं हो पाते हैं तो केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट से कहा, “टीम चयन के लिए पहले टेस्ट के बाद बैठक होगी। यह आज या कल आयोजित हो सकती है। रोहित शर्मा फिट होने के लिए पूरी तरह मेहनत कर रहे हैं। अब ये देखना है कि वे फिटनेस टेस्ट में कैसा प्रदर्शन करते हैं।” रोहित  नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले यह माना जा रहा था कि विजय हजारे ट्रॉफी के तुरंत बाद वनडे टीम का चयन होगा। चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को फिट होने के लिए पर्याप्त समय देने का फैसला किया और चयन समिति की बैठक को टाल दिया। दूसरी ओर, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल दोनों अभी चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। टेस्ट सीरीज से पहले दोनों को चोटिल घोषित किया गया था। वे अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं।


रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल के चोटिल होने के कारण लंबे समय बाद रविचंद्रन अश्विन की वापसी वनडे टीम में हो सकती है। वे चार से वनडे टीम में नहीं चुने गए हैं। वेंकटेश अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ विजय हजारे ट्रॉफी में बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं। दोनों का दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चुना जाना करीब-करीब तय है। हिमाचल प्रदेश के कप्तान ऋषि धवन ने घरेलू टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। वे चयन में वेंकटेश अय्यर को टक्कर दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed