फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA ODI record head to head jasprit bumrah and de cock match up

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले 10 मैचों में भारत का रिकॉर्ड शानदार, जानिए क्या कहते हैं आकड़े?

Wed, 19 Jan 2022 10:48 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 19 Jan 2022 10:48 AM IST
सार

वनडे मैचों में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ काफी बेहतर  है, लेकिन आखिरी 10 मैचों के आंकड़े भारत के पक्ष में हैं। टीम इंडिया ने यहां पिछली सीरीज में जीत हासिल की थी और इस बार भी इतिहास दोहराना चाहेगी।

विज्ञापन
IND vs SA ODI record head to head jasprit bumrah and de cock match up
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच बुधवार को पार्ल के मैदान में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज में मिली 1-2 की हार के बाद भारतीय टीम वनडे में वापसी करना चाहेगी। हालांकि वनडे मैचों में अफ्रीका के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 35 मैच जीते हैं, जबकि 46 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका में भारत का रिकॉर्ड और भी खराब है। यहां टीम इंडिया ने 10 मैच जीते हैं और 22 मैचों में हारी है। 
विज्ञापन


आखिरी 10 मैचों में भारत का रिकॉर्ड शानदार है और उसने आठ मैच अपने नाम किए हैं। वहीं दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज खेली थी, तो विराट की कप्तानी में टीम इंडिया जीत दर्ज करके लौटी थी। इस सीरीज में भी लोकेश राहुल वही इतिहास दोहराना चाहेंगे। 
विज्ञापन


डिकॉक भारत के लिए बड़ी चुनौती
दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक भारतीय टीम के लिए बड़ी चुनौती होंगे। भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार है। हालांकि युजवेन्द्र चहल ने उन्हें परेशान किया है, लेकिन इस मैच में उनके खेलने की संभावना कम है। ऐसे में अश्विन को उन्हें आउट करने की जिम्मेदारी लेनी होगी। डिकॉक ने वनडे में भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ 151 रन बनाए हैं और कभी भी आउट नहीं हुए हैं। वहीं चहल के खिलाफ वो दो बार आउट हुए हैं और सिर्फ 10 रन बना पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चहल का रिकॉर्ड डेविड मिलर के खिलाफ भी शानदार है। उन्होंने मिलर को तीन बार पवेलियन भेजा है, जबकि मिलर ने उनके खिलाफ सिर्फ 45 रन बनाए हैं। भारत के पिधले दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर चहल ने जीत में अहम योगदान दिया था। ऐसे में राहुल एक बार फिर उन्हें टीम में रख सकते हैं। हालांकि उनके लिए अश्विन को टीम से बाहर रखना मुश्किल होगा।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज सुपरहिट
दक्षिण अफ्रीका की टीम में कगिसो रबाडा, लुंगी एनिगिडी, फेहलुकवायो और मगला जैसे गेंदबाजों के आने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने दाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है। अफ्रीकी टीम में इन गेंदबाजों के आने के बाद विराट कोहली, धवन, राहुल, अय्यर और पंत ने दाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ लगभग 30 के औसत और 100 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। 


दाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन 
बल्लेबाज औसत स्ट्राइक रेट
विराट कोहली 55 92
शिखर धवन 49 92
लोकेश राहुल 55 90
श्रेयस अय्यर 31 94
ऋषभ पंत 29 110


जानेमन मलान और डिकॉक की ओपनिंग जोड़ी बन सकती है खतरा
भारत के लिए अफ्रीकी टीम की ओपनिंग जोड़ी जानेमन मलान और क्विंटन डिकॉक खतरा बन सकते हैं। भारत के खिलाफ डिकॉक का रिकार्ड बेहद शानदार है। वहीं जानेमन मलान ने पिछले पांच मैचों में दो शतक लगाए हैं। वहीं भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अभी लय में नहीं हैं और पावरप्ले में इसका फायदा उठाकर अफ्रीकी टीम तेजी से रन बना सकती है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह पर भारत को शुरुआती विकेट दिलाने की जिम्मेदारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed