फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Mohammed Shami revealed Team India Mistake during Test series in South Africa

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया से कहां हुई गलती? मोहम्मद शमी ने किया खुलासा

Wed, 26 Jan 2022 10:21 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 26 Jan 2022 10:21 PM IST
सार

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार से आहत हैं। पहली बार भारतीय टीम के किसी सदस्य ने स्वीकार किया है कि दक्षिण अफ्रीका में बल्लेबाजी इकाई का खराब प्रदर्शन एक बहुत बड़ा नुकसान था।

विज्ञापन
IND vs SA Mohammed Shami revealed Team India Mistake during Test series in South Africa
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार से आहत हैं। पहली बार भारतीय टीम के किसी सदस्य ने स्वीकार किया है कि दक्षिण अफ्रीका में बल्लेबाजी इकाई का खराब प्रदर्शन एक बहुत बड़ा नुकसान था। शमी का मानना है कि सीरीज में बल्लेबाजी ढीली थी और इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन


द टेलीग्राफ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "हमारी बल्लेबाजी कभी-कभी थोड़ी ढीली हो जाती है, जिसकी वजह से टीम को दक्षिण अफ्रीका में नुकसान उठाना पड़ा है।" सेंचुरियन में पहला मैच जीतकर भारत टेस्ट सीरीज 1-2 से हार गया था। शमी ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शमी ने आगे बताया, “कृपया यह न भूलें कि हमारी गेंदबाजी इकाई बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह एक बहुत बड़ा सकारात्मक पहलू है जो हमें हमेशा खेल में बनाए रखता है। हां, हमारी बल्लेबाजी कई बार थोड़ी ढीली हुई, जिससे टीम को नुकसान हुआ है। अगर हमारे पास अंतिम दो मैचों में बचाव के लिए 50-60 रन और होते तो निश्चित रूप से उन दो मैचों में जीत का एक बड़ा मौका होता।”
विज्ञापन
विज्ञापन


शमी अपने बयान में गलत नहीं हैं। यह एक बल्लेबाजी विफलता थी जिसने भारत को दक्षिण अफ्रीका में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने से दूर कर दिया। केएल राहुल ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 226 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 186 रन, विराट कोहली ने 161 रन, अजिंक्य रहाणे ने 136, मयंक अग्रवाल ने 135 और चेतेश्वर पुजारा ने 124 रन बनाए थे। 


शमी को उम्मीद है कि यह बल्लेबाजों के लिए सिर्फ एक खराब सीरीज है और प्रशंसकों को इसके बारे में ज्यादा चिंतित नहीं होना चाहिए। शमी ने कहा, "देखिए, हम काफी नियमित रूप से खेल रहे हैं और काफी समय से बबल लाइफ का हिस्सा हैं। इसलिए मैं केवल इतना कहूंगा कि उतार-चढ़ाव होता है और हमें इसके बारे में बहुत अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।”
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed