फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: Mohammad Siraj celebrates in 'Ronaldo style' after taking wicket, video goes viral on social media

IND vs SA: विकेट लेने के बाद सिराज ने 'रोनाल्डो स्टाइल' में जश्न मनाया, Video सोशल मीडिया पर वायरल

Tue, 28 Dec 2021 10:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 28 Dec 2021 10:05 PM IST
सार

सिराज ने डुसेन को दक्षिण अफ्रीकी पारी के 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर फंसाया और स्लिप में रहाणे के हाथों कैच कराकर पेविलियन भेज दिया। इसके बाद सिराज ने फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के स्टाइल में जश्न मनाया।

विज्ञापन
IND vs SA: Mohammad Siraj celebrates in 'Ronaldo style' after taking wicket, video goes viral on social media
सिराज का रोनाल्डो स्टाइल सेलिब्रेशन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 197 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने पांच विकेट झटके। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, मोहम्मद सिराज को एक विकेट मिला। सिराज ने रसी वैन डर डुसेन को आउट किया। इसके बाद उन्होंने जिस अंदाज में जश्न मनाया। वह काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सिराज ने डुसेन को दक्षिण अफ्रीकी पारी के 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर फंसाया और स्लिप में रहाणे के हाथों कैच कराकर पेविलियन भेज दिया। इसके बाद सिराज ने फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के स्टाइल में जश्न मनाया। इस पर फैन्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। रोनाल्डो गोल करने के बाद मैदान के बिलकुल किनारे जाकर 360 डिग्री में घूमकर सीयू सेलिब्रेशन करते हैं। सिराज ने भी ठीक वैसा ही किया।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 16 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 5 रन और नाइटवाचमैन शार्दुल ठाकुर 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। फिलहाल टीम इंडिया को 146 रन की बढ़त है। अगले दो दिन का खेल बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed