फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: Kohli was India's best batsman in 2018, will he be able to create history this time?

IND vs SA: 2018 में भारत के बेस्ट बैट्समैन रहे थे कोहली, क्या इस बार रच पाएंगे इतिहास

Thu, 23 Dec 2021 06:39 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Dec 2021 06:39 AM IST
सार

विराट ने 2018 में तीन मैचों में 47.67 की औसत से 286 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर डीविलियर्स थे। उन्होंने 35.17 की औसत से 211 रन बनाए थे।

विज्ञापन
IND vs SA: Kohli was India's best batsman in 2018, will he be able to create history this time?
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीाच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह तीन टेस्ट की सीरीज होगी। भारतीय कप्तान विराट कोहली के सामने एक बड़ी चुनौती है और ऐसे में उन्हें खुद आगे बढ़कर टीम को हिम्मत देनी होगी। इसके लिए विराट के बल्ले का चलना बेहद जरूरी है, जो कि पिछले दो साल से ज्यादा समय से खामोश है। विराट नवंबर 2019 के बाद से एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं।   
विज्ञापन


विराट ने पिछले दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया
पिछली बार जब टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई थी तो विराट ने शानदार प्रदर्शन किया था। वे भारत की ओर से शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज थे। इतना ही नहीं, वह पूरी सीरीज में भारत-दक्षिण अफ्रीका को मिलाकर सेंचुरी लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज भी थे। विराट ने टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन भी बनाए थे। तब दक्षिण अफ्रीका में एबी डीविलियर्स, हाशिम अमला और फाफ डुप्लेसिस जैसे बल्लेबाज मौजूद थे।
विज्ञापन


डीविलियर्स -अमला को पीछे छोड़ा था
विराट ने तीन मैचों में 47.67 की औसत से 286 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर डीविलियर्स थे। उन्होंने 35.17 की औसत से 211 रन बनाए थे। तीसरे स्थान पर 41.40 की औसत से 207 रन बनाने वाले डीन एल्गर थे। इसके अलावा सीरीज में टॉप-10 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में हार्दिक पांड्या (सातवें), मुरली विजय (आठवें), भुवनेश्वर कुमार (नौवें) और चेतेश्वर पुजारा (10वें) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

तीन बल्लेबाजों ने लगाई थी फिफ्टी
2018 सीरीज में भारत के सिर्फ तीन बल्लेबाजों ने फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाया था। विराट के अलावा हार्दिक पांड्या और चेतेश्वर पुजारा ने फिफ्टी लगाई थी। हार्दिक ने 93 और पुजारा ने 50 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। विराट का शतक भी दूसरे हफ्ते में आया है। इसके बावजूद भारत मैच ड्रॉ या जीतने कामयाब नहीं हो पाए।। 

आकड़ाों में भारत-पाकिसतान मैच
विराट के लिए यह सीरीज काफी अहम है क्योंकि भारतीय टीम अब तक दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर कुछ खास नहीं कर सकी है और न ही सीरीज जीत पाई है। दोनों के बीच पिछले 29 सालों में सात सीरीज खेली गई हैं। इसमें से छह में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा दोनों के बीच 20 टेस्ट मैच हो चुके हैं। इसमें से भारत को सिर्फ मुकाबलों में जीत मिली है। 10 मैचों में टीम इंडिया को हार मिली है तो 7 मैच ड्रॉ रहे हैं।

इन आंकड़ों को देखने के बाद यह साफ पता चलता है कि अफ्रीकी टीम होमग्राउंड पर आज भी बेहद मजबूत है। भारतीय टीम अफ्रीका में कोई सीरीज नहीं जीत पाई है। ऐसे में सीरीज जीतने के लिए भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में किए गए अपने प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed