फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Kl Rahul tweet after being out of the series against South Africa said another challenge started

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर होने के बाद राहुल का ट्वीट, कहा- एक और चुनौती की शुरुआत हुई

Thu, 09 Jun 2022 11:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 09 Jun 2022 11:42 PM IST
सार

दाएं हाथ के बल्लेबाज राहुल इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान अच्छी फॉर्म में थे। आईपीएल के बाद नियमित कप्तान रोहित शर्मा को इस सीरीज से आराम दिया गया था जिसके कारण राहुल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

विज्ञापन
IND vs SA Kl Rahul tweet after being out of the series against South Africa said another challenge started
केएल राहुल - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर

विस्तार

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल अंतिम समय में ग्रोइन की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारत की अगुआई नहीं कर पाने से ‘निराश’ हैं। राहुल गुरुवार से शुरू हुई पूरी सीरीज से बाहर हैं। उनकी दाईं ग्रोइन में ट्रेनिंग सत्र के दौरान चोट लगी। पहले मैच की पूर्व संध्या पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को कप्तान नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


राहुल ने ट्वीट करके कहा, ‘इसे स्वीकार करना मुश्किल है लेकिन मैंने एक और चुनौती की शुरुआत की। घरेलू सरजमीं पर पहली बार टीम की अगुआई नहीं कर पाने से निराश हूं लेकिन बाहर से साथी खिलाड़ियों का पूरा समर्थन करूंगा।’ उन्होंने कहा, ‘समर्थन के लिए तहेदिल से धन्यवाद। ऋ षभ और टीम को सीरीज के लिए शुभकामनाएं। जल्द ही मिलेंगे।’ 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दाएं हाथ के बल्लेबाज राहुल इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान अच्छी फॉर्म में थे। आईपीएल के बाद नियमित कप्तान रोहित शर्मा को इस सीरीज से आराम दिया गया था जिसके कारण राहुल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। राहुल के अलावा बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव भी मंगलवार को नेट पर गेंदबाजी करते हुए दाएं हाथ में चोट लगने के कारण सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed