फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA is everything right in team india between Rohit Sharma and Virat Kohli

IND vs SA: पहले कप्तानी को लेकर विवाद और अब टीम में जगह बचाने की होड़, क्या टीम इंडिया में सब कुछ ठीक है ?

Mon, 13 Dec 2021 09:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 13 Dec 2021 09:04 PM IST
सार

अफ्रीका के लिए भारतीय टीम के रवाना होने से पहले रोहित चोटिल हुए हैं। हैमस्ट्रिंग की यह चोट संदिग्ध है और टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या भारतीय टीम में सब कुछ ठीक है ?

विज्ञापन
IND vs SA is everything right in team india between Rohit Sharma and Virat Kohli
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले भारतीय टीम में कई बदलाव हुए हैं। वनडे टीम का कप्तान और टेस्ट का उपकप्तान बदला गया है। इस बदलाव को लेकर कई तरह की खबरें आईं और कई विवादों की बातें भी कही गई। विराट ने टी-20 की कप्तानी अपनी मर्जी से छोड़ी थी, लेकिन वनडे की कप्तानी उनसे छीनी गई है। वहीं रहाणे की जगह रोहित को टेस्ट टीम का उपकप्तान भी बनाया गया। इसके बाद टीम के अफ्रीका निकलने से ठीक पहले रोहित चोटिल हो गए। रोहित की यह चोट कई तरह के सवाल खड़े करती है। खासकर जिस तरह इस चोट से जुड़ी खबरें सामने आई, उसके बाद इस पर सवाल उठने लाजिमी हैं। 
विज्ञापन


रोहित की चोट को लेकर पहले खबरें आई कि उनके हाथ में गेंद लगी है, लेकिन टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले वो फिट हो जाएंगे। इसके बाद खबरें आई कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव है और प्रियंक पंचाल को टीम में कवर के तौर पर शामिल किया गया है। अंत में बीसीसीआई ने यह बताया कि रोहित टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं और पंचाल को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

कप्तानी को लेकर विवाद
भारतीय टीम की वनडे कप्तानी को लेकर रोहित और विराट के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा हुई थी। विराट वनडे टीम की कप्तानी नहीं छोड़ना चाहते थे, लेकिन बीसीसीआई के अधिकारी वनडे और टी-20 की कप्तानी एक ही खिलाड़ी को देना चाहते थे। इसी वजह से विराट की जगह रोहित को वनडे का कप्तान बनाया गया। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अनबन की खबरें लंबे समय से आ रही थी। हालांकि कप्तान बनने के बाद रोहित ने विराट की खूब तारीफ की और गांगुली ने भी इस मामले पर सफाई दी। दूसरी तरफ विराट ने रोहित को सार्वजनिक तौर पर वनडे का कप्तान बनने की बधाई तक नहीं दी। 

हैमस्ट्रिंग का रहस्य
विराट के कप्तान बनने के बाद खिलाड़ियों का चोटिल होना आम बात रही है। उन्होंने शुरुआती कई मैचों में लगातार प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए। कई बार खिलाड़ियों को चोट के चलते टीम से बाहर किया गया। हैमस्ट्रिंग की चोट इनमें से प्रमुख है। इसके अलावा अंगूठे और उंगली की चोट के कारण भी कई खिलाड़ी टीम से बाहर हुए और जरूरत पड़ने पर फिट भी हो गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में रहाणे को हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते टीम से बाहर किया गया था। अब रहाणे पूरी तरह फिट हैं।  

ऐसे में यह लगता है कि भारत के सीनियर खिलाड़ी टीम की जरूरतों के हिसाब से चोटिल होते हैं और उनकी यह चोट वक्त और जरूरत के हिसाब से ठीक भी हो जाती है। 

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भी हुआ था विवाद
पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित आईपीएल में चोटिल हुए थे। उन्होंने फाइनल मैच खेला था, लेकिन टेस्ट टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं गए थे। शुरुआती दो मैचों के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट खेलने का मौका मिला था। तब विराट पैरेंटल लीव के कारण एक टेस्ट के बाद भारत वापस आ गए थे। इस सीरीज से पहले साहा भी चोटिल थे, लेकिन वो टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया गए और वहीं ठीक होकर मैच भी खेले।

वहीं रोहित चोटिल होने के बाद भारत वापस लौट गए थे और वहां ठीक होने के बाद टीम के साथ जुड़े थे। इस पर विराट ने कहा था कि रोहित भी साहा की तरह टीम के साथ आ सकते थे, लेकिन वो भारत क्यों लौटे। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-1 से जीती थी। आखिरी के तीन टेस्ट में अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed