फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Indian Cricket team eyeing world record in T20I against South Africa

IND vs SA: टी20 में विश्व रिकॉर्ड पर भारतीय टीम की नजर, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में दर्ज करनी होगी जीत

Sat, 04 Jun 2022 09:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 04 Jun 2022 09:17 PM IST
सार

भारतीय टीम जब सीरीज के पहले मैच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उतरेगी तब उसकी नजर विश्व रिकॉर्ड पर होगी। टीम इंडिया टी20 में जीत के रथ पर सवार है। उसने पिछले 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

विज्ञापन
IND vs SA Indian Cricket team eyeing world record in T20I against South Africa
केएल राहुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल के समापन के बाद अब इंटरनेशनल क्रिकेट की बारी है। 29 मई को आईपीएल के 15वें सीजन का फाइनल मैच खेला गया था। टीम इंडिया के खिलाड़ी नौ जून को फिर से क्रिकेट के मैदान पर उतरेंगे। उनका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। अफ्रीकी टीम नौ से 19 जून के बीच पांच टी20 मैच खेलेगी। भारत के कई स्टार खिलाड़ी सीरीज में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल को सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है।
विज्ञापन


भारतीय टीम जब सीरीज के पहले मैच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उतरेगी तब उसकी नजर विश्व रिकॉर्ड पर होगी। टीम इंडिया टी20 में जीत के रथ पर सवार है। उसने पिछले 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है। लगातार मैचों में जीत के मामले में टीम इंडिया संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है। इस मामले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान और रोमानिया की बराबरी की थी।
विज्ञापन

IND vs SA Indian Cricket team eyeing world record in T20I against South Africa
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 वर्ल्ड कप से जीत के रथ पर सवार टीम इंडिया
भारतीय टीम की नजर 13वीं जीत के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर होगी। अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया लगातार 13 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले 12 मैचों में अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड, नामीबिया, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका को हराया है।

पिछले 12 मैचों में भारतीय टीम का रिकॉर्ड
साल खिलाफ मैदान जीत का अंतर
2021 अफगानिस्तान अबूधाबी 66 रन
2021 स्कॉटलैंड दुबई 8 विकेट
2021 नामीबिया दुबई 9 विकेट
2021 न्यूजीलैंड जयपुर 5 विकेट
2021 न्यूजीलैंड कोलकाता 73 रन
2022 वेस्टइंडीज कोलकाता 6 विकेट
2022 वेस्टइंडीज  कोलकाता 8 रन
2022 वेस्टइंडीज कोलकाता 17 रन
2022 श्रीलंका लखनऊ 62 रन
2022 श्रीलंका धर्मशाला 7 विकेट
2022 श्रीलंका धर्मशाला 6 विकेट

IND vs SA Indian Cricket team eyeing world record in T20I against South Africa
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
अनुभवी खिलाड़ियों को सीरीज में दिया गया आराम
आईपीएल प्लेऑफ मुकाबलों से पहले टीम इंडिया का चयन सीरीज के लिए हुआ था। नियमित कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और  अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की वापसी हुई है। उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह जैसे युवाओं का टीम में चयन हुआ है। गुजरात टाइटंस को जीत दिलाने वाले कप्तान हार्दिक पांड्या की भी वापसी हुई।

सीरीज के लिए भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान एवं विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed