IND vs SA: कप्तान कोहली ने राहुल-मयंक की पारी को बताया अहम, शमी की तारीफ में पढ़े कसीदे, दिया बड़ा बयान
भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से पटखनी दी और पहली बार सेंचुरियन में जीत दर्ज की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से पटखनी दी और पहली बार सेंचुरियन में जीत दर्ज की। टीम की तरफ से उपकप्तान केएल राहुल ने पहली पारी में शतक जड़ा तो वहीं मोहम्मद शमी ने आठ विकेट चटकाए। भारत की इस जीत से विराट कोहली काफी खुश नजर आए और साथी खिलाड़ियों की तारीफ़ में कसीदे पढ़े। उन्होंने शमी की खासतौर पर प्रशंसा की।
विराट ने मैच के बाद कहा, 'हमें एक शानदार शुरुआत मिली। बारिश से एक दिन प्रभावित होने के बाद भी हमारी टीम ने बढ़िया खेल दिखाया। एक सीरीज के लिए यह शानदार शुरुआत है। सेंचुरियन जैसी पिच पर पहले बल्लेबाज़ी करना काफ़ी कठिन है और हमारे सलामी बल्लेबाज़ों ने इस चुनौती का डटकर सामना किया। हमारे ओपनर्स काफ़ी बढ़िया थे। पहले दिन 270 रन बनाना हमारे लिए सबसे बढ़िया चीज थी। राहुल और मयंक ने हमारे जीत के राह को आसान बनाने का काम किया।
शमी के मुरीद हुए विराट कोहली
कप्तान कोहली ने शमी की बात करते हुए कहा, 'शमी शायद अभी विश्व के सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ों में से एक हैं। अगर मुझसे पूछा जाए कि अभी विश्व के तीन सबसे बढ़िया तेज गेंदबाज कौन हैं तो निश्चित तौर पर मैं उन तीन गेंदबाज़ों में शमी का भी नाम लूंगा।'
राहुल ने अनुशासन और तेज गेंदबाजों को बताया अहम
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान बल्लेबाजों से निराश
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर ने अपने बल्लेबाजों को दोष दिया। उन्होंने कहा, 'यह हमेशा थोड़ा कठिन होने वाला था। हम पहले दिन अपनी लेंथ को बेहतर तरीके से अंजाम दे सकते थे लेकिन लंच के बाद हमने वापसी की मगर फिर चाय के बाद हम फिर भटके। उसके बाद तीसरे दिन हमारे गेंदबाज शानदार थे। भारत को कम स्कोर पर रोकना बहुत अच्छा था। लेकिन बल्लेबाजी में हमने खुद को काफी निराश किया। मैं कहूंगा कि बल्लेबाजी ने अंतर पैदा किया। मुझे लगता है कि हम बैठकर आगे की रणनीति बनाएंगे। मुझे नहीं लगता कि हमने बहुत गलत किया।