फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 3rd ODI Highlights: India Won ODI Series vs South Africa, Arshdeep Wickets, Sanju Samson Century

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका में पांच साल बाद वनडे सीरीज जीता भारत, सैमसन के शतक बाद अर्शदीप ने बरपाया कहर

Fri, 22 Dec 2023 12:49 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल Published by: रोहित राज Updated Fri, 22 Dec 2023 12:49 AM IST
सार

India vs South Africa Highlights 2023 : मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 296 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.5 ओवर में 218 रन पर सिमट गई।

विज्ञापन
IND vs SA 3rd ODI Highlights: India Won ODI Series vs South Africa, Arshdeep Wickets, Sanju Samson Century
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से जीत गई है। उसने गुरुवार (21 दिसंबर) को सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में मेजबान टीम को 78 रन से हरा दिया। राहुल की कप्तानी में ही टीम को 2022 में हार मिली थी। तब दक्षिण अफ्रीका ने तीनों मैच जीत लिए थे। यहां तक कि राहुल के कप्तान रहते भारत एक टेस्ट मैच भी हारा था। उस दौरे पर उनके नेतृत्व में टीम इंडिया चार मैच हारी थी। राहुल ने उन कड़वी यादों को भुलाते हुए बतौर कप्तान शानदार वापसी की।
विज्ञापन


मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 296 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.5 ओवर में 218 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में भारत का रिकॉर्ड
भारत पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज जीता है। 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में छह मैचों की सीरीज को टीम इंडिया 5-1 से जीतने में सफल हुई थी। राहुल दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए। टीम इंडिया 1992, 2006, 2011, 2013 और 2022 में वहां सीरीज हारी है। पार्ल के बोलैंड पार्क में भारत पहली बार दक्षिण अफ्रीका से वनडे जीता है। इससे पहले 2022 में उसे दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SA 3rd ODI Highlights: India Won ODI Series vs South Africa, Arshdeep Wickets, Sanju Samson Century
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
जोर्जी की पारी पर भारी अर्शदीप की गेंदबाजी
दक्षिण अफ्रीका के लिए टोनी डि जोर्जी ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। उन्होंने पिछले मैच में शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई। इस बार वह ऐसा नहीं कर पाए। कप्तान एडेन मार्करम ने 36 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन ने 21, रीजा हेंड्रिंक्स ने 19, ब्यूरेन हेंड्रिक्स ने 18 और केशव महाराज ने 10 रन बनाए। रसी वान डर डुसेन और लिजाद विलियम्सन दो-दो रन ही बना पाए। वियान मुल्डर ने एक रन बनाया और नंद्रे बर्गर एक रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने चार विकेट लिए। उन्होंने सीरीज में कुल नौ विकेट झटके। आवेश खान और वॉशिंगटन सुंदर को दो-दो सफलता मिली। मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

IND vs SA 3rd ODI Highlights: India Won ODI Series vs South Africa, Arshdeep Wickets, Sanju Samson Century
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
सैमसन का भारत के लिए पहला शतक
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने शुरुआती झटकों के बाद टीम की पारी को संभालते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय करिअर में पहली बार शतक जड़ दिया। संजू ने 108 रन की पारी में 114 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के जड़े। संजू ने 2021 में अपना पहला वनडे मैच खेला था और वह अभी तक 16 वनडे मैच खेल चुके हैं। संजू ने कप्तान केएल राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 52 और तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 116 रन की अहम साझेदारियां निभाईं।

तिलक ने भी अपने वनडे करियर में पहली बार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 77 गेंदों की पारी में 52 रन बनाए और पांच चौके व एक छक्का लगाया। उनके अलावा अलीगढ़ के रिंकू सिंह ने भी उपयोगी पारी खेली। उन्होंने 38 रन की पारी में 27 गेंद खेली और 3 चौके व 2 छक्का जड़े।

IND vs SA 3rd ODI Highlights: India Won ODI Series vs South Africa, Arshdeep Wickets, Sanju Samson Century
रजत पाटीदार - फोटो : सोशल मीडिया
रजत पाटीदार का डेब्यू
मध्य प्रदेश के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। ऋतुराज गायकवाड़ दूसरे वनडे में क्षेत्ररक्षण के दौरान अपनी अंगुली की चोट से उबर नहीं पाए जिसके कारण तीसरे मैच में नहीं खेले। कुलदीप यादव की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया।

सलामी जोड़ी रही फ्लॉप
भारतीय सलामी जोड़ी लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप रही। टीम को 32 रन के स्कोर पर बर्गर (2/64) ने पाटीदार (22) को बोल्ड कर दिया। फिर टीम के 49 रन पर साई सुदर्शन (10) भी बेयुरन (3/63) की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। शुरुआती झटकों के बाद कप्तान केएल राहुल ने संजू का साथ निभाया। राहुल को खेलते हुए लग रहा था कि वह लंबी पारी खेलेंगे, लेकिन 21 के निजी स्कोर पर मुल्डर (1/36) ने क्लासेन के हाथों कैच आउट करा दिया।

IND vs SA 3rd ODI Highlights: India Won ODI Series vs South Africa, Arshdeep Wickets, Sanju Samson Century
तिलक वर्मा और संजू सैमसन - फोटो : BCCI/X
संजू-तिलक ने पारी को संभाला
फिर संजू और तिलक ने पारी को संभालने लगे। तिलक ने मार्करम की गेंद पर छक्का लगा दिया। फिर उन्होंने बर्गर की गेंद पर चौका लगाकर 75 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, इसके बाद वह अगले ओवर में केशव महाराज (1/37) की गेंद पर मुल्डर को कैच दे बैठे। एक समय तिलक 38 गेंदों में 9 रन पर खेल रहे थे, लेकिन अगली 39 गेंदों में तेजी से 43 रन बना डाले।

संजू ने 110 गेंदों में जड़ा सैकड़ा
रिंकू ने क्रीज पर आते के साथ तेज खेलना शुरू किया। उन्होंने महाराज के ओवर में चौका तो बर्गर की गेंद पर छक्का जड़ा दिया। इस बीच, महाराज की गेंद पर एक रन लेकर संजू ने 110 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। हालांकि, वह छक्के के प्रयास में लिजाड विलियम्स (1/71) की गेंद पर रीजा द्वारा लपके गए। पारी के आखिरी ओवर में बर्गर की शुरुआती दो गेंदों पर रिंकू ने चौका और छक्का जड़कर भारत के 300 पार के स्कोर की उम्मीद जगा दी थी, लेकिन वह तीसरी गेंद पर सीमा रेखा के पास रीजा के हाथों कैच आउट हो गए। रिंकू सिंह (38 रन) और वॉशिंगटन सुंदर ने (14 रन) ने भारत की पारी को 290 रन के पार पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed