IND vs SA: पुजारा और रहाणे के टीम में चयन पर विराट की दो टूक, कहा- जब तक चयनकर्ता उन्हें चुनते रहेंगे, हम उन्हें खिलाते रहेंगे
भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने का सपना एक बार फिर से अधूरा रह गया। अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की खराब फॉर्म भी टीम इंडिया की हार का बड़ा कारण रही। दोनों खिलाड़ियों ने पूरी सीरीज में करीब 25 की औसत से रन बनाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने का सपना एक बार फिर से अधूरा रह गया। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में सात विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। सेंचुरियन में पहला टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम ने लय गंवा दी और फिर सीरीज में वापसी करने में नाकाम रही। केपटाउन टेस्ट में हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने टीम के प्रदर्शन को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के चयन पर भी अपने विचार साझा किए।
अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की खराब फॉर्म भी टीम इंडिया की हार का बड़ा कारण रही। दोनों खिलाड़ियों ने पूरी सीरीज में करीब 25 की औसत से रन बनाए। मैच के बाद प्रेसवार्ता में आए कप्तान कोहली से दोनों खिलाड़ियों पर सवाल पूछा गया। इसपर विराट ने साफ कर दिया कि दोनों खिलाड़ियों को चयनकर्ता चाहें तो बाहर कर सकते हैं लेकिन अगर उन्हें टेस्ट टीम में रखा जाता है तो वह उन दोनों खिलाड़ियों को पूरा सपॉर्ट करेंगे।
दरअसल पत्रकार वार्ता में विराट से सवाल किया गया था कि दोनों ही बल्लेबाज लंबे समय से फॉर्म में नहीं हैं। ऐसे में आखिर कब तक उन्हें मौके दिए जाएंगे। इन दोनों खिलाड़ियों को और कब तक प्लेइंग XI में बनाए रखने का विचार है। इस पर कप्तान विराट कोहली ने कहा, "जैसा मैं पहले भी कह चुका हूं कि हम दोनों खिलाड़ियों को अंत तक सपॉर्ट करेंगे। इन दोनों ने ही अतीत में भारत के लिए शानदार काम किया है।"
इसके अलावा उन्होंने दो टूक कहा कि दोनों का भविष्य चयनकर्ताओं के हाथ में हैं। उन्होंने कहा, "अगर चयनकर्ता उन्हें टीम में रखेंगे तो हम दोनों खिलाड़ियों को पूरा समर्थन देंगे। हां अगर चयनकर्तओं ने कुछ और सोच रखा है तो इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। यह उनका काम है।"
विराट ने हार के लिए सीधे तौर पर बल्लेबाजों को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा, "बल्लेबाज़ी में हमने लगातार अंतराल पर विकेट भी खोए हैं। बल्लेबाज़ी ही निराशाजनक रही है। लोग हमेशा दक्षिण अफ़्रीका में गति और उछाल की बात करते हैं। मेजबान गेंदबाज़ों ने ऊंचे कद का लाभ उठाया। हमारे गेंदबाज़ों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बल्लेबाज़ी पर हमें काम करना होगा। मैं बहुत हताश हूं।"