फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs SA How many changes happened in the teams of India and South Africa in 4 years

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें 4 साल में कितनी बदलीं? टीम इंडिया के 8 तो अफ्रीकी टीम के 9 खिलाड़ी बदले

Tue, 21 Dec 2021 06:39 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 21 Dec 2021 06:39 AM IST
सार

2018 के शुरुआत में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी। तब 2-1 से हार मिली थी। उस सीरीज में खेलने वाले भारत के 8 और दक्षिण अफ्रीका के 9 खिलाड़ी इस बार सीरीज में नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन
Ind vs SA How many changes happened in the teams of India and South Africa in 4 years
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम सेंचूरियन के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में उतरेगी। पहला मैच 26 से 30 दिसंबर तक खेला जाएगा। टीम इंडिया करीब चार साल बाद दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलेगी। इससे पहले 2018 के शुरुआत में उसने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी। तब 2-1 से हार मिली थी। उस सीरीज में खेलने वाले भारत के आठ और दक्षिण अफ्रीका के नौ खिलाड़ी इस बार सीरीज में नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन


भारत के मुरली विजय, शिखर धवन, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, पार्थिव पटेल और भुवनेश्वर कुमार टीम में नहीं हैं। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस, हाशिम अमला, थियूनिस डी ब्रुईन, क्रिस मॉरिस, एंडिले फेहलुकवायो, वर्नोन फिलैंडर, एबी डीविलियर्स, मोर्ने मोर्केल और डेल स्टेन इस बार सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।
विज्ञापन


पार्थिव ने लिया संन्यास तो हार्दिक हुए बाहर
भारत के लिए इस बार सीरीज का हिस्सा नहीं बनने वाले 8 खिलाड़ियों में सिर्फ पार्थिव पटेल ने संन्यास लिया है। मुरली विजय, शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या और भुवनेश्वर कुमार टीम से बाहर किए गए हैं। रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा चोटिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्दिक पिछले कुछ समय से लगातार चोटिल चल रहे हैं। वे टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर कर दिए गए। टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो हार्दिक ने अपना पिछला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में साउथैम्पटन के मैदान पर खेला था।

टीम इंडिया के बदले ओपनर
2018 में भारत के लिए पहले टेस्ट में शिखर धवन और मुरली विजय ने पारी की शुरुआत की थी। उसके बाद दूसरे और तीसरे टेस्ट में विजय के साथ केएल राहुल उतरे थे। इस बार राहुल तो होंगे, लेकिन धवन और विजय नहीं हैं। भारत के नए उपकप्तान केएल राहुल के साथ मयंक अग्रवाल और प्रियांक पांचाल में से किसी एक को ओपनिंग करने का मौका मिलेगा।

तब डुप्लेसिस से कप्तान अब एल्गर संभालेंगे कमान
दक्षिण अफ्रीका के जो 9 खिलाड़ी इस बार नहीं खेलेंगे उनमें फाफ डुप्लेसिस भी शामिल हैं। डुप्लेसिस ने इसी साल फरवरी में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनके बाद क्विंटन डीकॉकको कप्तान बनाया गया था, लेकिन वे 4 मैच में कप्तानी करने के बाद हट गए। अब टीम की कमान डीन एल्गर के हाथों में है। इस बार टीम के साथ अनुभवी डीविलियर्स और अमला भी नहीं होंगे।

भारतीय टीम (2018)
विराट कोहली, मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल
ऋद्धिमान साहा, दिनेश कार्तिक, पार्थिव पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह।

भारतीय टीम (2021)
विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, प्रियांक पांचाल, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी।

दक्षिण अफ्रीकी टीम (2018)
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, टेम्बा बावुमा, डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, थियूनिस डी ब्रुऊन, क्रिस मॉरिस, एंडिले फेहलुकवायो, वर्नोन फिलैंडर, क्विंटन डीकॉक, एबी डिविलियर्स, केशव महाराज, मोर्ने मोर्कल, कगिसो रबाडा, डेल स्टेन, लुंगी एंगिडी, ड्वेन ओलिवर।


दक्षिण अफ्रीकी टीम (2021)
डीन एल्गर, टेंबा बावुमा, क्विंटन डीकॉक, कगिसो रबाडा, सरेल इरवी, ब्यूरेन हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, एनरिच नोर्त्जे, कीगन पीटरसन, रसी वान डर डूसन, काइल वेरेन, मार्को जानेसन, ग्लेनटन स्टुरमैन, प्रेनेलन सुब्रय, सिसांडा मगाला, रेयान रिकेल्टन, डुआने ओलिवर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed