फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Gautam Gambhir tells why virat kohli got Success in Cape Town test

IND vs SA: गौतम गंभीर ने बताया केपटाउन टेस्ट में क्यों सफल हुए विराट, कैसे बनाया पिछले साल का सबसे बड़ा स्कोर

Wed, 12 Jan 2022 10:55 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 10:55 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट के अर्धशतक के बाद गौतम गंभीर ने उनकी तारीफ की है। गंभीर ने बताया है कि विराट ने अपना घमंड छोड़कर बल्लेबाजी की और पूरी पारी में बहुत ही संयमित दिखे। इसी वजह से वो 79 रन बनाने में सफल रहे।

विज्ञापन
IND vs SA Gautam Gambhir tells why virat kohli got Success in Cape Town test
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बहुत ही बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 201 गेंद में 79 रन बनाए। विराट के टेस्ट करियर का यह दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक था। इससे पहले विराट लगातार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हो रहे थे, लेकिन इस मैच में उन्होंने संयम के साथ बल्लेबाजी की और ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों को छोड़ते चले गए। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद सभी ने विराट की तारीफ की। हालांकि इस मैच में भी वो शतकीय पारी नहीं खेल सके, लेकिन उन्होंने जिस अंदाज में 79 रन बनाए, उससे यह साफ था कि विराट जल्द ही बड़ी पारी खेलने वाले हैं। 
विज्ञापन


विराट की संयमित पारी की बदौलत भारतीय टीम पहली पारी में 223 रन बना पाई। कोहली के अलावा भारत का कोई भी दूसरा बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया। विराट इस पारी में शतक लगा सकते थे, लेकिन दूसरे छोर पर उनके साथ बल्लेबाजी करने के लिए कोई साथी नहीं था। भारत का आठवां विकेट गिरने के बाद कोहली ने तेजी से रन बनाने की कोशिश की और इसी वजह से अपना विकेट गंवा दिया। 
विज्ञापन


गौतम गंभीर ने की तारीफ
कोहली की यह पारी देखने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने उनकी तारीफ की है। गंभीर ने कहा कि भारतीय कप्तान ने अपना घमंड पीछे छोड़कर इस पारी में बल्लेबाजी की। उन्होंने हर गेंद पर शॉट लगाने की बजाय खराब गेंदों का इंतजार किया। स्टार स्पोर्ट्स में पहले दिन के खेल की विवेचना करते हुए गंभीर ने कहा "विराट कई बार क चुके हैं कि जब आप इंग्लैंड में बल्लेबाजी करने जाते हैं तो आपको अपना घमंड पीछे छोड़ना पड़ता है। आज विराट अपना घमंड किट बैग में छोड़कर आए थे और उनकी यह पारी मुझे उनके इंग्लैंड दौरे की याद दिलाती है, जहां कई गेंदें उनके बल्ले के करीब से निकली थी, लेकिन उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर कई गेंदें छोड़ी थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर ने विराट की पारी पर बात करते हुए कहा "आज भी उन्होंने उसी तरीके से ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों को छोड़ा। कई बार गेंदबाजों ने उन्हें परेशान किया, लेकिन उन्होंने हर गेंद पर गेंदबाज के ऊपर हावी होने की कोशिश नहीं की। उन्होंने अपना घमंड किनारे रखा।"


भारत के 223 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अब तक एक विकेट के नुकसान पर 17 रन बना लिए हैं। हालांकि भारतीय टीम विपक्षी कप्तान डीन एल्गर को आउट कर चुकी है। फिलहाल एडेन मार्करम और केशव महाराज क्रीज पर हैं। मैच के दूसरे दिन ये दोनों खिलाड़ी ही अफ्रीकी पारी की शुरुआत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed