फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Former Cricketer Harbhajan Singh Predicts Result Of Cape Town Test

IND vs SA: हरभजन ने इस वजह से टीम इंडिया को बताया जीत का दावेदार, भारतीय गेंदबाजी को लेकर कही बड़ी बात

Mon, 10 Jan 2022 01:34 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 10 Jan 2022 01:34 AM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज अब निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। दोनों टीमें एक-एक मुकाबले जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं और अब केप टाउन के न्यूलैंड्स में आखिरी मुकाबले में भिड़ेंगी।

विज्ञापन
IND vs SA Former Cricketer Harbhajan Singh Predicts Result Of Cape Town Test
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज अब निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। दोनों टीमें एक-एक मुकाबले जीतकर सीरीज में बराबरी पर हैं और अब केप टाउन के न्यूलैंड्स में आखिरी मुकाबले में भिड़ेंगी। भारत ने सेंचुरियन में पहला टेस्ट जीता था तो दक्षिण अफ्रीका ने वांडरर्स में बाजी मारी। भारतीय टीम के पास हालांकि अभी भी सीरीज जीतकर इतिहास रचने का मौका है और ऐसे में वह कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। 

विज्ञापन


केप टाउन में होने वाले मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने विजेता को लेकर अपना पक्ष रखा है और भारत को जीत का दावेदार बताया है। हरभजन ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'हमने जब दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था तब हमारे पास 145 किमी/घंटे की रफ़्तार से गेंदबाजी करने वाले चार तेज गेंदबाज नहीं थे लेकिन आज टीम इंडिया के पास वैसे पेसर हैं। उनके पास मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर जैसे शानदार तेज गेंदबाज हैं। वह शीर्ष स्तर के पेसर हैं। अगर भारत के पास पहले ऐसे गेंदबाज रहते तो टीम इंडिया ने पहले ही सीरीज जीत ली होती। इसलिए भारतीय टीम के लिए इस बार दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने का शानदार मौका है।'
विज्ञापन


भज्जी ने आगे कहा, 'दक्षिण अफ्रीका ने बढ़िया खेला और जीते लेकिन मुझे लगता है कि केप टाउन में भारत का पलड़ा भारी रहेग और टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज भी जीतेगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका की टीम अब पहले जैसे मजबूत नहीं रही और सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि वह भारत को हरा सकते हैं। भारतीय टीम काफी मजबूत है और दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी अब वैसी मजबूत नहीं है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed