फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Coach Rahul dravid sits on floor in Team India Group photo

IND vs SA: टीम इंडिया की फोटो में जमीन पर बैठे कोच द्रविड़, शार्दुल और दीपक जैसे खिलाड़ी बीच में क्यों ?

Sat, 01 Jan 2022 04:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 01 Jan 2022 04:42 PM IST
सार

भारतीय टीम की फोटो में कोच राहुल द्रविड़ जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी जैसे खिलाड़ी फोटो के बीच में दिख रहे हैं। द्रविड़ के साथ विराट भी जमीन पर बैठे हुए हैं। 

विज्ञापन
IND vs SA Coach Rahul dravid sits on floor in Team India Group photo
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नए साल के मौके पर भारतीय टीम ने साथ में जश्न मनाया और सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की। इस फोटो में टीम के कोच राहुल द्रविड़ जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं। राहुल द्रविड़ की सादगी के बारे में सभी जानते हैं और उनके कोच बनने के बाद यह टीम में भी दिख रही है। द्रविड़ अभ्यास के दौरान खुद कभी विकेटकीपिंग तो कभी थ्रोडाउन करते नजर आते हैं। अब टीम की फोटो में भी उनका यह अंदाज सामने आ रहा है। 
विज्ञापन

IND vs SA Coach Rahul dravid sits on floor in Team India Group photo
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया की फोटो में कोच द्रविड़ और कप्तान कोहली जैसे दिग्गज जमीन पर बैठे हुए हैं। वहीं नवदीप सैन, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर जैसे खिलाड़ी बीच में बैठे हैं, जबकि ऋषभ पंत और बुमराह जैसे अहम खिलाड़ी किनारे खड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SA Coach Rahul dravid sits on floor in Team India Group photo
केएस भरत - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों को हमेशा ही मौका दिया जाता है और उन्हें सबसे आगे खड़ा किया जाता है। कई मौकों पर श्रीकर भरत जैसे खिलाड़ियों को भी भारत की ट्रॉफी के साथ देखा गया है, जो अब तक कोई मैच भी नहीं खेले हैं। 
विज्ञापन

IND vs SA Coach Rahul dravid sits on floor in Team India Group photo
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
द्रविड़ के कोच बनने के बाद यह परंपरा और भी बेहतर तरीके से निभाई जा रही है। वो जूनियर खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उन्हें हमेशा आगे करते हैं। इसी वजह से जिन खिलाड़ियों ने ज्यादा मैच नहीं खेले हैं, उन्हें बीच में रखा गया है। ताकि वो खुद को टीम से अलग न महसूस करें। 

IND vs SA Coach Rahul dravid sits on floor in Team India Group photo
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media
द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका में कोई टेस्ट मैच जीता था और अब कोच बनने के बाद भारतीय टीम ने सेंचुरियन का मैदान भी फतेह कर लिया है। 

IND vs SA Coach Rahul dravid sits on floor in Team India Group photo
अभ्यास के दौरान विराट कोहली और हेड कोच राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
रवि शास्त्री के बाद राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम का कोच बनाया गया है। द्रविड़ के कोच बनने के बाद भारत ने कुल छह मैच खेले हैं और पांच में उसे जीत मिली है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। 

IND vs SA Coach Rahul dravid sits on floor in Team India Group photo
भारतीय क्रिकेट टीम का अभ्यास - फोटो : instagram@deepak_chahar9
अफ्रीका दौरे में भारतीय टीम ने मैच से पहले बेहतरीन तरीके से तैयारी की थी और सभी खिलाड़ियों को विश्वास था कि यहां वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मैच में भी ऐसा ही हुआ और भारत ने लगभग साढ़े तीन दिन में पहला टेस्ट मैच जीत लिया। 

IND vs SA Coach Rahul dravid sits on floor in Team India Group photo
अफ्रीका के विकेट का जश्न मनाते भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
सेंचुरियन के मैदान में भारत ने पहली बार कोई टेस्ट मैच जीता है। इससे पहले टीम इंडिया यहां दो मैच खेली थी और दोनों में उसे बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भारत ने अफ्रीका को बड़े अंतर से हराया है। 

IND vs SA Coach Rahul dravid sits on floor in Team India Group photo
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
लोकेश राहुल ने पहले टेस्ट में जिस तरह से बल्लेबाजी की, उनमें द्रविड़ की झलक दिख रही थी। उन्होंने बहुत बेहतरीन तरीके से गेंदों को छोड़ा और खराब गेंदों में चौके भी लगाए। इसका श्रेय भी राहुल द्रविड़ को ही जाता है। 

IND vs SA Coach Rahul dravid sits on floor in Team India Group photo
Team India - फोटो : सोशल मीडिया
अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत ने पहला मैच 113 रन से जीत लिया है और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की  बढ़त बना ली है। इस सीरीज का दूसरा मैच तीन जनवरी से जोहानिसबर्ग के मैदान में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed