{"_id":"61c5f65d602cf1301f38574f","slug":"ind-vs-sa-coach-dravid-s-contribution-in-mayank-agarwal-s-return-indian-opener-said-worked-on-the-mental-aspect-with-the-chief-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: मयंक की वापसी में गुरु द्रविड़ का योगदान, भारतीय ओपनर ने कहा- चीफ कोच के साथ किया मानसिक पहलू पर काम ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: मयंक की वापसी में गुरु द्रविड़ का योगदान, भारतीय ओपनर ने कहा- चीफ कोच के साथ किया मानसिक पहलू पर काम
Fri, 24 Dec 2021 10:03 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:03 PM IST
सार
अग्रवाल और राहुल कर्नाटक के लिए साथ खेलने के बाद आईपीएल में पिछले चार साल से पंजाब किंग्स के लिए पारी की शुरुआत कर रहे हैं।
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल पहली बार दक्षिण अफ्रीका में खेलेंगे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने कहा कि टीम से दूर रहने के दौरान उन्होंने अपने खेल के मानसिक पहलू को समझने पर काम किया जिस पर कोच राहुल द्रविड़ हमेशा जोर देते हैं और इससे उन्हें वापसी में काफी मदद मिली।
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली शानदार पारी
कर्नाटक के 30 वर्षीय अग्रवाल कनकशन (सिर में चोट) के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हो गए थे और उसके बाद टीम में जगह गंवा दी थी। उन्होंने हाल ही में विश्व टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 150 और 62 रन बनाकर वापसी की।
आगे भी लय बनाए रखने की कोशिश करूंगा
उन्होंने सलामी बल्लेबाज और भारत के उपकप्तान केएल राहुल से बातचीत के दौरान कहा- यह नई शुरुआत नहीं है। पिछले एक साल मैं खुद को समझने की कोशिश करता रहा और यह जानने की भी कि मेरी ताकत और कमजोरियां क्या हैं। मुझे वापसी करके अच्छा प्रदर्शन कर पाने की खुशी है और आगे भी इस लय को कायम रखूंगा।
विज्ञापन
द्रविड़ ने मेरी काफी मदद की
खुद को समझने की प्रक्रिया में द्रविड़ के योगदान के बारे में पूछने पर अग्रवाल ने कहा- वह हमेशा खुद को समझने और मानसिक पहलू पर काम करने की बात करते हैं । उस पर काम करने से सफलता हासिल करने के मौके बढ़ जाते हैं। वह अच्छी तैयारी पर बल देते हैं। हमने यहां अच्छा अभ्यास किया है और टेस्ट मैच का इंतजार है। अग्रवाल और राहुल कर्नाटक के लिए साथ खेलने के बाद आईपीएल में पिछले चार साल से पंजाब किंग्स के लिए पारी की शुरुआत कर रहे हैं।