फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Cheteshwar Pujara and Ajinkya Rahane failed in South Africa is their career over When will Virat Kohli and Rahul Dravid take action

IND vs SA: चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का करियर खत्म! अब नहीं तो कब कोहली और द्रविड़ दोनों को करेंगे बाहर?

Thu, 13 Jan 2022 03:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: रोहित राज Updated Thu, 13 Jan 2022 03:08 PM IST
सार

तीन टेस्ट, छह पारी और एक भी शतक नहीं। ये भारत के दो दिग्गज बल्लेबाजों रहाणे और पुजारा के दक्षिण अफ्रीका सीरीज के आंकड़े हैं। हो सकता है कि भारतीय क्रिकेट के दिग्गज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे अब टीम इंडिया की ओर से खेलते नहीं दिखे।

विज्ञापन
IND vs SA Cheteshwar Pujara and Ajinkya Rahane failed in South Africa is their career over When will Virat Kohli and Rahul Dravid take action
चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे अब शायद टीम इंडिया की ओर से खेलते नहीं दिखे। सुनने में यह हैरान करने वाली बात जरूर है, लेकिन सत्य यही है। भारतीय टीम को कई जीत दिलाने वाले पुजारा-रहाणे दक्षिण अफ्रीका में बुरी तरह फ्लॉप रहे और 25 के औसत को भी नहीं छू सके। लगातार मौके मिलने के बावजूद फेल होने वाले इन दो दिग्गजों की विदाई अब करीब-करीब तय हो गई है।
विज्ञापन


तीन टेस्ट, छह पारी और एक भी शतक नहीं। ये भारत के दो दिग्गज बल्लेबाजों रहाणे और पुजारा के दक्षिण अफ्रीका सीरीज के आंकड़े हैं। रहाणे ने तीन टेस्ट की छह पारियों में 136 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 22.67 का रहा है। रहाणे के बल्ले से एक अर्धशतक निकला।
विज्ञापन


रहाणे का निराशाजनक प्रदर्शन जारी
रहाणे के लिए सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खराब नहीं रहा है। वे इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो सीरीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक सीरीज में भी शतक नहीं लगा सके थे। रहाणे ने पिछला शतक 26 दिसंबर 2020 को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाप लगाया था। उनका बल्ला 383 दिन से शतक नहीं लगा सका। पिछले 50 टेस्ट में उनके प्रदर्शन की बात करें तो 85 पारियों में 33.23 की औसत से 2659 रन बनाए हैं। इस दौरान चार शतक और 16 अर्धशतक जड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारा ने 2019 में लगाया था पिछला शतक
दूसरी ओर, पुजारा की बात करें तो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट की छह पारियों में 124 रन बनाए। उनका औसत तो रहाणे से भी नीचे रहा। पुजारा ने 20.67 की औसत से रन बनाए। इस दौरान एक अर्धशतक लगाया। पुजारा ने पिछले तीन साल में कई यादगार पारियां खेली हैं, लेकिन एक भी शतक नहीं लगा सके हैं। उन्होंने पिछला शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी नें तीन जनवरी 2019 को लगाया था। 1106 दिन से उन्होंने एक भी सैंकड़ा नहीं जड़ा है।

कोहली ने किया था दोनों का समर्थन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में जब भी टीम इंडिया के कैंप से कोई प्रेस कांफ्रेंस में आया तो उसे पुजारा-रहाणे से संबंधित सवालों का सामना करना पड़ा। खुद पुजारा भी इसमें शामिल थे। तीसरे टेस्ट से पहले विराट कोहली ने कहा था- दोनों ने पिछले कुछ टेस्ट मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की है और उनका अनुभव टीम के काम आता है। विदेशी जमीन पर मुश्किल परिस्थितियों में दोनों प्रभावी पारियां खेलते हैं।


युवा खिलाड़ी कर रहे अपने बारी का इंतजार
कोहली की तरह राहुल द्रविड़ ने भी दोनों का समर्थन किया था, लेकिन सवाल उठता है कि कब तक दोनों को बचाया जाए? श्रेयस अय्यर डेब्यू टेस्ट में शतक और अर्धशतक लगाने के बाद सिर्फ एक मैच खेल सके। रहाणे के कारण अफ्रीका दौरे पर उन्हें मौका नहीं मिल सका। हनुमा विहारी छोटी मगर महत्वपूर्ण पारी खेलकर बाहर हैं। उन्हें लगातार कभी भी खेलने का मौका नहीं मिला। शुभमन गिल अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में विराट और द्रविड़ अब फैसला नहीं करेंगे तो कब करेंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed