फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: Arshdeep Singh 4 wickets in last ODI of year 2023 for India, joins Brett Lee club, Munaf Patel stat

IND vs SA: भारत के लिए साल के आखिरी ODI में दिखा अर्शदीप का जलवा, ली के क्लब में हुए शामिल, मुनाफ से रहे पीछे

Fri, 22 Dec 2023 09:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 22 Dec 2023 09:16 AM IST
सार

अर्शदीप के अलावा आवेश खान और वॉशिंगटन सुदंर ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मुकेश कुमार और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। अर्शदीप ने इस सीरीज में कुल 10 विकेट निकाले।

विज्ञापन
IND vs SA: Arshdeep Singh 4 wickets in last ODI of year 2023 for India, joins Brett Lee club, Munaf Patel stat
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे में हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसके घर में भारत की दूसरी द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत रही। इससे पहले टीम इंडिया ने 2017/18 में दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराया था। भारत की जीत में संजू सैमसन के शतक के अलावा तिलक वर्मा के अर्धशतक और अर्शदीप सिंह का अहम किरदार रहा। अर्शदीप ने तो चार विकेट लेकर खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया और ब्रेट ली समेत कुछ अन्य दिग्गज गेंदबाजों के क्लब में शामिल हो गए। साथ ही मुनफ पटेल को भी एक मामले में पीछे छोड़ दिया। 
विज्ञापन

IND vs SA: Arshdeep Singh 4 wickets in last ODI of year 2023 for India, joins Brett Lee club, Munaf Patel stat
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 296 रन बनाए थे। जवाब में अफ्रीकी टीम 45.5 ओवर में 218 रन पर सिमट गई थी। अर्शदीप ने नौ ओवर में 30 रन देकर चार विकेट झटके। इस सीरीज में उन्होंने दूसरी बार चार या इससे ज्यादा विकेट लिए। पहले वनडे में उन्होंने पांच विकेट लिए थे। अर्शदीप ने सीरीज में कुल 10 विकेट झटके, जो कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की द्विपक्षीय वनडे सीरीज में दूसरा सबसे ज्यादा है। उनसे आगे सिर्फ मुनफ पटेल हैं, जिन्होंने 2010/11 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की द्विपक्षीय वनडे सीरीज में 11 विकेट झटके थे। 

दक्षिण अफ्रीका में द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा बार 4+ विकेट लेने वाले मेहमान गेंदबाज
  • 2 - कीथ आर्थरटन (वेस्टइंडीज, 1998/99)
  • 2 - ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया, 2001/02)
  • 2 - युजवेंद्र चहल (भारत, 2017/18)
  • 2-कुलदीप यादव (भारत, 2017/18)
  • 2 - अर्शदीप सिंह (भारत, 2023/24)
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SA: Arshdeep Singh 4 wickets in last ODI of year 2023 for India, joins Brett Lee club, Munaf Patel stat
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सीरीज में अर्शदीप ने दो 4+ विकेट हॉल लिए, जो कि प्रोटियाज के खिलाफ उसके घर में किसी मेहमान टीम के गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा है। इस मामले में अर्शदीप के साथ संयुक्त रूप में वेस्टइंडीज के कीथ आर्थरटन, ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली, भारत के युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा बार चार या इससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अर्शदीप (दो बार) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे चहल और कुलदीप, जिन्होंने तीन-तीन बार ऐसा किया है। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा बार 4+ विकेट लेने वाले भारतीय
  • 3- युजवेंद्र चहल
  • 3-कुलदीप यादव
  • 2-सुनील जोशी
  • 2- अनिल कुंबले
  • 2- अर्शदीप सिंह

 
विज्ञापन

IND vs SA: Arshdeep Singh 4 wickets in last ODI of year 2023 for India, joins Brett Lee club, Munaf Patel stat
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अर्शदीप ने पहले वनडे में 37 रन देकर पांच विकेट झटके थे, जो कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में किसी भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में अर्शदीप के 30 रन देकर चार विकेट प्रोटियाज के खिलाफ किसी भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा पांचवीं सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। अर्शदीप के अलावा आवेश खान और वॉशिंगटन सुदंर ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मुकेश कुमार और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। दक्षिण अफ्रीका की ओर से टोनी डी जॉर्जी ने 87 गेंद में 81 रन बनाए। वहीं, कप्तान एडेन मार्करम ने 41 गेंद में 36 रन की पारी खेली। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में भारतीय गेंदबाजों की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
  • 5/37 - अर्शदीप सिंह, जोहान्सबर्ग, 2023
  • 4/27 - वेंकटेश प्रसाद, मुंबई डब्ल्यूएस, 1996
  • 4/27 - आवेश खान, जोहान्सबर्ग, 2023
  • 4/29 - मुनाफ पटेल, जोहान्सबर्ग, 2011
  • 4/30 - अर्शदीप सिंह, पार्ल, 2023

IND vs SA: Arshdeep Singh 4 wickets in last ODI of year 2023 for India, joins Brett Lee club, Munaf Patel stat
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले भारत के लिए बल्लेबाजी में सैमसन ने 114 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 108 रन बनाए थे। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 77 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए थे। रिंकू सिंह ने 27 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली थी। दक्षिण अफ्रीका के लिए ब्यूरोन हेंड्रिक्स ने तीन विकेट लिए। वहीं, नांद्रे बर्गर को दो विकेट मिले। लिजाड विलियम्स, वियान मुल्डर और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला। भारतीय टीम की साल 2023 में कुल 27 वनडे जीते। वह ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड की बराबरी करने से तीन जीत और रिकॉर्ड तोड़ने से चार जीत दूर रह गए। ऑस्ट्रेलिया ने 2003 में 30 वनडे जीते थे।

एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक वनडे जीत
  • 30 - 2003 में ऑस्ट्रेलिया
  • 27 - 2023 में भारत
  • 26 - 1999 में ऑस्ट्रेलिया
  • 25 - 1996 में दक्षिण अफ्रीका
  • 25 - 2000 में दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका में IND vs SA द्विपक्षीय वनडे सीरीज के परिणाम
  • 1992/93: दक्षिण अफ्रीका 5-2 से जीता।
  • 2006/07: दक्षिण अफ्रीका ने 4-0 से जीत हासिल की।
  • 2010/11: दक्षिण अफ्रीका 3-2 से जीता।
  • 2013/14: दक्षिण अफ्रीका 2-0 से जीता।
  • 2017/18: भारत 5-1 से जीता।
  • 2021/22: दक्षिण अफ्रीका 3-0 से जीता।
  • 2023/24: भारत 2-1 से जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed