फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 3rd Test: Social Media reactions on Rishabh Pant historic century in Cape Town; Sachin Tendulkar praised this on social media

IND vs SA: पंत ने केप टाउन में जड़ा ऐतिहासिक शतक, सचिन-सहवाग समेत सोशल मीडिया पर फैंस ने इस तरह की तारीफ

Thu, 13 Jan 2022 08:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 13 Jan 2022 08:33 PM IST
सार

भारत ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी पारी 210 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में भारतीय टीम 13 रन के लीड के साथ उतरी थी। दूसरी पारी में भारत ने 198 रन बनाए। इसमें से अकेले पंत के 100 रन हैं।

विज्ञापन
IND vs SA 3rd Test: Social Media reactions on Rishabh Pant historic century in Cape Town; Sachin Tendulkar praised this on social media
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पंत ने शतक लगाया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन टेस्ट में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़ा। दूसरी पारी में एक वक्त टीम इंडिया ने 58 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। तब इस लड़खड़ाती पारी को पंत और कोहली ने मिलकर संभाला। पंत ने लगभग 90 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों को हावी नहीं होने दिया। 
विज्ञापन


कोहली (29) के आउट हो जाने के बाद भी पंत ने रन बनाना जारी रखा और शतक लगाकर आलोचकों को करारा जवाब दिया। वे 139 गेंदों पर 100 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में चार छक्के और छह चौके लगाए। यह पंत के टेस्ट करियर का चौथा शतक रहा। 
विज्ञापन


उनकी इस जबरदस्त पारी की सोशल मीडिया पर भी खूब तारीफ हो रही है। फैंस इस पारी को पंत की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक बता रहे हैं। खुद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने पंत के इस पारी की तारीफ की है। उन्होंने लिखा- महत्वपूर्ण मौके पर पंत द्वारा खेली गई बेहतरीन पारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 








भारत ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी पारी 210 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में भारतीय टीम 13 रन के लीड के साथ उतरी थी। दूसरी पारी में भारत ने 198 रन बनाए। इसमें से अकेले पंत के 100 रन हैं। इसके अलावा कोहली के 29 रन हैं। इस लिहाज से दूसरी पारी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा है। 
किसी भी भारतीय विकेटकीपर का दक्षिण अफ्रीका में सर्वाधिक स्कोर
ऋषभ पंत: 100* रन
एमएस धोनी: 90 रन
दीप दासगुप्ता: 63 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed