फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 3rd Test: India's Test results when they have dismissed for a total less than 225 batting first | India vs South Africa

IND vs SA 3rd Test: आसान नहीं टीम इंडिया के लिए आगे की राह, देखिए क्या कहते हैं आंकड़े

Wed, 12 Jan 2022 06:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 12 Jan 2022 06:44 AM IST
सार

भारतीय टीम 74 बार टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 या इससे कम के कुल स्कोर पर ऑलआउट हुई है। इसमें से टीम को सिर्फ 14 मुकाबलों में ही टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर मैच जीत सकी है।

विज्ञापन
IND vs SA 3rd Test: India's Test results when they have dismissed for a total less than 225 batting first | India vs South Africa
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम यह मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने के सपने को पूरा करना चाहेगी। हालांकि, उनके लिए राह आसान नहीं है। ऐसा हम इसलिए कह रहे क्योंकि पिछले आंकड़े भारतीय टीम के पक्ष में नहीं रहे हैं।
विज्ञापन


225 या इससे कम स्कोर 74 टेस्ट में बनाए
टीम इंडिया ने पहली पारी में 223 रन बनाए। इससे पहले टीम 74 बार टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 या इससे कम के कुल स्कोर पर ऑलआउट हुई है। इसमें से टीम को सिर्फ 14 मुकाबलों में ही टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन कर मैच जीत सकी है। 47 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 13 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।
विज्ञापन


पिछली जीत सितंबर 2021 में मिली
भारत को पहले बल्लेबाजी करते 225 रन से कम स्कोर पर पिछली जीत सितंबर 2021 में इंग्लैंड दौरे पर मिली थी। तब ओवल में खेले गए मैच में भारत ने पहली पारी में 191 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड को 290 रन पर समेट दिया था। दूसरी पारी में रोहित शर्मा को 127 रन की बदौलत भारत ने 466 रन बनाए और इंग्लैंड को 368 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में इंग्लिश टीम 210 रन पर ऑलआउट हो गई थी और भारत ने मैच 157 रन से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में दो बार जीत चुके
बात करें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 225 से कम रन स्कोर कर जीतने की तो, टीम इंडिया ऐसा दो बार कर चुकी है। पहली बार भारतीय टीम ने ऐसा 2010 में डरबन में खेले गए टेस्ट में किया था। तब टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बना पाई थी और दक्षिण अफ्रीका को 131 रन पर समेट दिया था। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 228 रन बनाए और 302 रन का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 215 रन पर ऑलआउट हो गई थी और भारतीय टीम ने यह मैच 87 रन से जीता था।

पिछली जीत 2018 में जोहानिसबर्ग में मिली
दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस तरह की जीत भारतीय टीम ने 2018 में हासिल की थी। तब जोहानिसबर्ग में खेले गए टेस्ट में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए थे और दक्षिण अफ्रीका को 194 पर समेट दिया था। दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 247 रन बनाए और अफ्रीकी टीम के सामने 241 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी पारी 177 रन पर सिमट गई और भारत ने यह टेस्ट 63 रन से जीता था।


भारतीय गेंदबाजों पर दारोमदार
ऐसे में केपटाउन में खेले जा रहे इस टेस्ट में भी भारतीय गेंदबाजों पर दक्षिण अफ्रीका को जल्द से जल्द आउट करने का दारोमदार होगा। भारत के 223 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट गंवाकर 17 रन बना लिए हैं। फिलहाल एडेन मार्करम और कीगन पीटरसन क्रीज पर हैं। कप्तान डीन एल्गर पवेलियन लौट चुके हैं। दक्षिण अफ्रीकी टीम अब भी भारत से 206 रन पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed