{"_id":"673500351b0c09ce810be4ed","slug":"ind-vs-sa-3rd-t20-2024-innings-analysis-india-vs-south-africa-key-highlights-and-turning-points-news-in-hindi-2024-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA : टी20 में भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाज बने अर्शदीप, तीसरे मैच में दिलाई रोमांचक जीत, तिलक भी चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA : टी20 में भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाज बने अर्शदीप, तीसरे मैच में दिलाई रोमांचक जीत, तिलक भी चमके
Thu, 14 Nov 2024 01:08 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:08 AM IST
सार
टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। तिलक वर्मा की 107* और अभिषेक शर्मा की 50 रनों की पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में छह विकेट 219 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में सात विकेट पर 208 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
तिलक वर्मा-अर्शदीप सिंह
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत ने तीसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से हराकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली। सेंचुरियन में खेले गए मुकाबले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में मार्को यानसेन का विकेट चटकाकर भारत की वापसी कराई। बता दें कि, इस मैच में मेजबानों ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। तिलक वर्मा की 107* और अभिषेक शर्मा की 50 रनों की पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में छह विकेट 219 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में सात विकेट पर 208 रन ही बना सकी। इस जीत के बाद टीम इंडिया की नजर अब चौथे और अंतिम मुकाबले पर होगी। यह मैच 15 नवंबर यानी शुक्रवार को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।
विज्ञापन
आठवीं बार टीम इंडिया ने टी20 में 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया
भारत ने इस मैच में 200 से ज्यादा का स्कोर बनाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस साल यह आठवीं बार है जब टीम इंडिया ने टी20 में 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। भारतीय टीम एक कैलेंडर वर्ष में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सर्वाधिक बार 200+ स्कोर करने वाली पहली टीम बन गई है। उसने इस मामले में बर्मिंघम बियर्स और जापान को पीछे छोड़ा। बर्मिंघम बियर्स ने 2022, जबकि जापान ने इस साल टी20 में सात-सात बार 200 से अधिक का स्कोर बनाया है। भारत ने पिछले साल टी20 में कुल सात बार 200 से अधिक का स्कोर खड़ा किया था।

टी20 में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बने अर्शदीप
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए फॉर्म में दिख रहे हेनरिक क्लासेन को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। क्लासेन अच्छी लय में थे और लगातार बड़े शॉट खेल रहे थे, लेकिन अर्शदीप ने उन्हें आउट कर दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका दिया। क्लासेन 22 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप के नाम 92 विकेट हो गए हैं और उन्होंने जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है।

कीड़ों ने डाला खलल
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 मैच में कीड़ों ने खलल डाला जिसके कारण मैच को रोकना पड़ा है। मैदान पर काफी उड़ने वाले कीडें है जिस कारण दोनों टीमों के खिलाड़ियों को दिक्कत हो रही है। हार्दिक पांड्या दूसरा ओवर फेंकने जा रहे थे, लेकिन अंपायर ने उन्हें रोका और चर्चा के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए हैं।

क्लासेन-यानसेन की मेहनत पर फिरा पानी
लक्ष्य का पीछा करते हुए रिकल्टन 20 रन बनाकर अर्शदीप की गेंद पर बोल्ड हुए। हेंड्रिक्स (21) ने पांचवें ओवर में अक्षर पर तीन चौके लगाए, लेकिन अगले ओवर में उन्हें वरुण ने संजू के हाथों स्टंप कराया। स्टब्स ने आते ही दो चौके लगाकर द. अफ्रीका को 50 के पार कराया। पावरप्ले में द. अफ्रीका ने दो विकेट पर 55 रन बनाए थे। अक्षर ने स्टब्स (12) को भी विदा कर दिया। मार्करम (29) ने वरुण पर दो छक्के लगाए, लेकिन खराब गेंद पर वह कैच दे बैठे। द. अफ्रीका ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 84 रन बनाए थे। क्लासेन ने 14वें ओवर में वरुण पर तीन छक्के लगाकर 23 रन बटोरे। सूर्य ने उनका इस ओवर में कैच भी छोड़ा। 5 ओवर में द. अफ्रीका को 86 रन बनाने थे। 18वें ओवर में क्लासेन (41) के आउट हो गए। इसके बाद यानसेन ने मोर्चा संभाल लिया। महज 16 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा जो उनके टी20 करियर का पहला पचासा है। यानसेन ने टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अंतिम ओवर में अर्शदीप ने उन्हें आउट कर दक्षिण अफ्रीका की अंतिम उम्मीद भी तोड़ दी। दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से 41 रन बनाए। क्लासेन को भी अर्शदीप ने अपना शिकार बनाया। भारत की ओर से अर्शदीप ने तीन विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती को दो और हार्दिक पांड्या तथा अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

तिलक के शतक ने 200 के पार पहुंचाया स्कोर
भारत के लिए तिलक ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का अपना पहला शतक जड़ा जिससे भारतीय टीम 200 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने शुरुआती ओवर में ही संजू सैमसन का विकेट गंवा दिया था। सैमसन लगातार दूसरे मैच में खाता खोले बिना आउट हुए थे। हालांकि, अभिषेक और तिलक ने इसके बाद पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी की। अभिषेक अर्धशतक लगाने के बाद 25 गेंदों पर 50 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक के आउट होने के बाद तिलक ने अपनी पारी जारी रखी और पहले अर्धशतक लगाया और फिर शतक जड़ने में भी सफल रहे। तिलक 56 गेंदों पर आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से 107 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक रन, हार्दिक पांड्या ने 18 रन, रिंकू सिंह ने आठ रन और रमनदीप सिंह ने 15 रनों का योगदान दिया। वहीं, अक्षर पटेल एक रन बनाकर नाबाद लौटे। दक्षिण अफ्रीका के लिए आंदिले सिमलाने और केशव महाराज ने दो-दो विकेट झटके, जबकि मार्को येनसेन को एक विकेट मिला।