IND vs SA: रोमांचक हुआ दूसरा टेस्ट मैच, भारत के 240 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 118/2, एल्गर-डुसेन नाबाद लौटे
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम मजबूत स्थिति में है। जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में चल रहे मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत के 240 रन के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं।
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम मजबूत स्थिति में है। जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में चल रहे मैच के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत के 240 रन के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं। उसकी तरफ से कप्तान डीन एल्गर (46*) और रासी वान डेर डुसेन (11*) रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच में तीसरे विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक सफलता मिली है।
An engrossing day of play in Johannesburg!
Dean Elgar leads from the front with a gritty 46*, taking South Africa to stumps with just two wickets down.
A scintillating fourth day awaits 🤩#WTC23 | #SAvIND pic.twitter.com/hyzyimZzNr— ICC (@ICC) January 5, 2022विज्ञापन
इससे पहले तीसरे दिन का खेल शुरू होने पर चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने मिलकर टीम को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी की। दोनों ने इस दौरान अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किए। एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया एक बड़ा स्कोर बनाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और 12 रन के अंदर पुजारा-रहाणे और फिर पंत आउट हो गए। पंत बिना कोई रन बनाए शून्य पर पवेलियन लौटे। हालांकि हनुमा विहारी (40*) और शार्दुल ठाकुर (28*) ने मिलकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया लेकिन पूरी टीम 266 रन पर ही सिमट गई। भारत ने इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 240 रन का लक्ष्य रखा। भारत की तरफ से रहाणे (58) और पुजारा (53) ने सबसे अधिक रन बनाए जबकि दक्षिण अफ्रीका की तरफ से रबाडा-एनगिडी और जेनसेन तीनों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
भारत को अब चौथे दिन मैच और सीरीज जीतने के लिए आठ विकेट की दरकार है जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम को 122 रनों की जरुरत है।