फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 2nd Test Live Streaming telecast know when and where how to watch India vs South Africa match

IND vs SA 2nd Test Live Streaming: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट सोमवार से, कब-कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग

Sun, 02 Jan 2022 09:41 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 02 Jan 2022 09:41 AM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार से शुरू होगा। टीम इंडिया के लिए इस सीरीज का पहला मैच जीत चुकी है और दूसरा मैच भी जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। भारत आज तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है।

विज्ञापन
IND vs SA 2nd Test Live Streaming telecast know when and where how to watch India vs South Africa match
टेस्ट सीरीज की ट्रॉफी के साथ भारत और अफ्रीका के कप्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच सोमवार से जोहानिसबर्ग के मैदान में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस सीरीज का पहला मैच जीत चुकी है और दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। भारत अब तक दक्षिण अफ्रीका में कोई सीरीज नहीं जीत पाया है। ऐसे में टीम इंडिया पहली बार यहां सीरीज जीतना चाहेगी। खास बात यह है कि इस मैदान पर भारतीय टीम अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं हारी है। विराट की सेना इस मैच में भी यह रिकॉर्ड बरकरार रखने उतरेगी। यहां हम बता रहे हैं कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले इस मैच का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। 
विज्ञापन


कब से खेला जाएगा भारत और दक्षिण-अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला तीन जनवरी से खेला जाएगा। 

कहां होगी भारत और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। 

कहां देख सकते हैं मैच का लाइव प्रसारण?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। मैच का प्रसारण हिंदी/अंग्रेजी के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में भी किया जाएगा। 
विज्ञापन


कहां देखें मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स www.amarujala.com पर भी पढ़े जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की टेस्ट टीम- 
 
विराट कोहली (कप्तान), प्रियांक पांचाल, केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, जयंत यादव, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।


दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम- 

डीन एल्गर (कप्तान), टेम्बा बावुमा, काइल वेरेने (विकेटकीपर), कागिसो रबाडा, सारेल इरवी, बेउरन हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, एनरिक नॉर्खिया, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डुसें, मार्को जेन्सन, ग्लेनटन स्टुरमैन, प्रेनेलन सुब्रेयन, सिसांडा मगला, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), डुआने ओलिवर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed