फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 1st Test Virat eyes will be on creating history in South Africa King Kohli can break Rahul Dravid and Ricky Ponting record

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका में इतिहास रचने पर होगी विराट की नजर, किंग कोहली ध्वस्त कर सकते हैं द्रविड़-पोंटिंग का रिकॉर्ड

Sun, 26 Dec 2021 10:18 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 26 Dec 2021 10:18 AM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचोें की सीरीज का पहला मुकाबला आज से सेंचुरियन में खेला जाएगा। यह मैच टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए खास है। वह इस मुकाबले में रिकी पोंटिंग और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
IND vs SA 1st Test Virat eyes will be on creating history in South Africa King Kohli can break Rahul Dravid and Ricky Ponting record
विराट कोहली(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज से खेला जाएगा। दोनों टीमों के दरम्यान यह मैच सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में होगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली रनों का सूखा समाप्त कर नया इतिहास रच सकते हैं। सेंचुरियन में विराट का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। उन्होंने पिछले दौरे पर इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था। वह इस मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाले दुनिया के पहले कप्तान हैं। लगभग चार साल बाद फिर विराट कोहली सेंचुरियन में खेलेंगे। इस मैच में अगर वह बल्लेबाजी में सफल हुए तोद्रविड़ और रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 

विज्ञापन


762 दिनों से नहीं लगा पाए शतक

विराट कोहली अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 762 दिनों से शतक नहीं लगा पाए हैं। इस साल कोहली का टेस्ट में प्रदर्शन खास नहीं रहा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना आखिरी शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। अब उन्हें शतक लगाए दो वर्ष से ज्यादा का समय बीत चुका है। यह बात हमेशा चर्चा में रहती है कि विराट अपना अगला शतक कब लगाएंगे। क्रिकेट फैंस चाहते हैं कि विराट एक और शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों की तरफ कदम बढ़ाएं।. 
विज्ञापन


स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ सकते हैं विराट

सेंचुरियन में अगर विराट कोहली सेंचुरी लगाते हैं तो वह इस मामले में स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ कर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में 15वें नंबर पर पहुंच जाएंगे। विराट और स्मिथ के नाम 27-27 टेस्ट शतक दर्ज हैं। कोहली अगर 28वां शतक पूरा करते हैं तो वह हाशिम आमला और माइकल क्लार्क की बराबरी पर आ जाएंगे। इन दोनों क्रिकेटरों ने अपने टेस्ट करियर में 28-28 टेस्ट शतक लगाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोटिंग के इस रिकॉर्ड की कर सकते हैं बराबरी

सेंचुरियन टेस्ट में विराट कोहली पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं। पोंटिग के नाम अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 71 शतक दर्ज हैं। वहीं, विराट अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 70 शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा विराट एक कप्तान के तौर पर पोटिंग का सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर सकते हैं। पोटिंग ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए सभी प्रारूपों में 41 शतक लगाए थे। वहीं, विराट कोहली भी कप्तान के तौर पर 41 शतक लगा चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में विराट उनका यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 


द्रविड़-सहवाग का भी तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली पूर्व्र क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। साउथ अफ्रीका के विरुद्ध विराट ने 12 टेस्ट मैचों में 1075 रन बनाए हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए 231 रनों की दरकार है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की तरफ से राहुल द्रविड़ ने 1252 और वीरेंद्र सहवाग ने 1306 रन बनाए हैं। इसके अलावा विराट के पास इस टेस्ट सीरीज में अपने करियर में आठ हजार रन और विदेशी धरती पर चार हजार रन पूरे करने का मौका है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed