फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA, 1st Test: Indian Coach Rahul Dravid follows tradition and rings bell to start the play on Day 4

IND vs SA: राहुल द्रविड़ को मिला खास सम्मान, इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए किया चौथे दिन के खेल का शुभारंभ

Wed, 29 Dec 2021 06:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 29 Dec 2021 06:29 PM IST
सार

भारतीय टीम के कोच और दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को सेंचुरियन में एक खास सम्मान मिला। वह भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम की परंपरा का हिस्सा बने। द्रविड़ ने मैदान के ऐतिहासिक घंटे को बजाकर चौथे दिन की शुरुआत की।
 

विज्ञापन
IND vs SA, 1st Test: Indian Coach Rahul Dravid follows tradition and rings bell to start the play on Day 4
राहुल द्रविड़ - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के कोच और दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को सेंचुरियन में एक खास सम्मान मिला। वह भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन सुपरस्पोर्ट पार्क स्टेडियम की परंपरा का हिस्सा बने। द्रविड़ ने मैदान के ऐतिहासिक घंटे को बजाकर चौथे दिन की शुरुआत की।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने सेंचुरियन क्रिकेट मैदान में राहुल द्रविड़ के घंटा बजाकर मैच की शुरुआत करने की घटना की तस्वीर शेयर की। साथ ही लिखा, 'सुपरस्पोर्ट पार्क की परंपराओं का पालन करते हुए राहुल द्रविड़ ने घंटा बजाकर दिन के खेल की शुरुआत की।'
विज्ञापन

 

दरअसल इस मैदान पर प्रत्येक दिन का खेल शुरू होने से पहले घंटा बजाने की परंपरा है। कुछ इसी प्रकार की परंपरा लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान और कोलकाता के ईडन गार्डन जैसे ऐतिहासिक मैदानों पर भी है। 

मैच की बात करें तो भारतीय टीम की पकड़ मजबूत है। भारतीय टीम ने पहली पारी में 327 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में महज 174 रन ही बनाए। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के पहली पारी में 197 रन ही ढेर होने की वजह से टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 305 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने एक रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed