फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs SA 1st Test India Wins four test outside asia in a yesr for second time

Ind vs SA 1st Test: भारत ने एक साल के अंदर दूसरी बार एशिया के बाहर चार टेस्ट जीते, दोनों बार विराट ही कप्तान रहे

Thu, 30 Dec 2021 06:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 30 Dec 2021 06:24 PM IST
सार

भारतीय टीम ने अफ्रीका को पहले टेस्ट में 113 रन से हराकर इतिहास रच दिया है। यह दूसरा मौका है, जब भारत ने एक साल के अंदर एशिया के बाहर चार टेस्ट मैच जीते हैं। इससे पहले 2018 में भी टीम इंडिया ने ऐसा किया था। 
 

विज्ञापन
Ind vs SA 1st Test India Wins four test outside asia in a yesr for second time
भारत ने दूसरी बार एक साल के अंदर एशिया के बाहर चार टेस्ट जीते हैं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने पहला मैच 113 रनों से जीत लिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। 2018 के बाद यह दूसरा मौका है, जब भारत ने एशिया के बाहर एक साल में चार टेस्ट मैच जीते हैं। इस साल भारत ने ब्रिस्बेन, लॉर्ड्स, ओवल और सेंचुरियन में जीत हासिल की। इससे पहले टीम इंडिया ने यह कारनामा 2018 में किया था। तब भारत ने जोहानिसबर्ग, नॉटिंघम, एडिलेड और मेलबर्न टेस्ट में जीत हासिल की थी। खास बात यह है कि भारत ने दोनों बार विराट कोहली की कप्तानी में ऐसा किया है। 
विज्ञापन


इस मैच में भारतीय टीम ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। दक्षिण अफ्रीका में यह भारत की चौथी जीत है। विराट पहले कप्तान हैं, जिन्होंने अफ्रीका में दो टेस्ट मैच जीते हैं। इससे पहले 2018 में उनकी कप्तानी में भारत ने जोहानिसबर्ग में 63 रनों से जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में एक, इंग्लैंड में दो और अफ्रीका में एक जीत
इस साल की शुरुआत में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ब्रिस्बेन में गाबा के मैदान पर हराया था। इसके बाद इंग्लैंड को उसके घर में दो बार मात दी। पहले लार्ड्स का मैदान फतेह किया और फिर ओवल में भी जीत हासिल की। अब टीम इंडिया ने सेंचुरियन में अफ्रीका को भी हरा दिया है। इस दौरान खास बात यह रही कि ऑस्ट्रेलिया गाबा में 32 साल बाद, इंग्लैंड ओवल में 50 साल बाद और अफ्रीका सेंचुरियन में सात साल बाद हारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी बार दोनों पारियों में 200 के अंदर सिमटा अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका की टीम का पुर्नगठन होने के बाद यह तीसरा मौका है, जब यह टीम किसी टेस्ट की दोनों पारियों में 200 से कम के स्कोर पर सिमटी है। इससे पहले दो बार ऐसा हो चुका है। खास बात यह है कि तीन में से दो बार भारत ने ही अफ्रीका को उसके घर में दोनों पारियों में 200 के अंदर आउट किया है। सबसे पहले 2001-2002 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोहानिसबर्ग में अफ्रीका ने 159 और 133 रन बनाए थे। वहीं 2017-2018 में जोहानिसबर्ग के मैदान में ही अफ्रीका की टीम 194 और 177 रन पर आउट हुई थी। भारत यह मैच 63 रन से जीता था। वहीं अब सेंचुरियन में टीम इंडिया ने फिर से अफ्रीका को 197 और 191 रन के स्कोर पर आउट किया है। 


पहली बार सेंचुरियन फतेह
सेंचुरियन के मैदान पर भारतीय टीम पहली बार जीती है। इसी के साथ ही टीम इंडिया इस मैदान पर जीत हासिल करने वाली पहली एशियाई टीम भी बन गई है। विराट पहले एशियाई कप्तान हैं, जिन्होंने सेंचुरियन का मैदान फतेह किया है। इससे पहले भारतीय टीम इस मैदान में दो बार खेली थी और दोनों बार उसे बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed