{"_id":"61cc6e44b9652604d11c081d","slug":"ind-vs-sa-1st-test-highest-successful-run-chase-in-test-at-centurion-highest-4th-innings-total-at-centurion-is-by-england-india-vs-south-africa-first-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: सेंचुरियन में कभी नहीं चेज हुए 251 से ज्यादा रन, भारत ने इस मैदान पर पहली बार दक्षिण अफ्रीका को हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: सेंचुरियन में कभी नहीं चेज हुए 251 से ज्यादा रन, भारत ने इस मैदान पर पहली बार दक्षिण अफ्रीका को हराया
Thu, 30 Dec 2021 04:40 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 30 Dec 2021 04:40 PM IST
सार
सेंचुरियन में चौथी पारी में सिर्फ छह बार 200 से ज्यादा का स्कोर बना है। इसमें तीन बार इंग्लैंड ने यह रन बनाए हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका दो बार और वेस्टइंडीज एक बार चौथी पारी में 200 का आंकड़ा पार कर सकी है।
विज्ञापन
विराट कोहली और डीन एल्गर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हरा दिया। भारतीय टीम ने 305 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 191 रन बनाकर सिमट गई। टीम इंडिया ने पहली पारी में 327 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली पारी में 197 रन ही बना सकी थी।
इसके बाद दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए भारत को 174 रन पर समेट दिया था। भारत की यह सेंचुरियन में पहली जीत है। वह इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को हराने वाली तीसरी टीम है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने यह कारनामा किया है।
अफ्रीकी टीम नहीं रच पाई इतिहास
अफ्रीका के लिए यह लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं था। इसके लिए अफ्रीकी टीम को इतिहास रचना था। सेंचुरियन में चौथी पारी में उच्चतम स्कोर 268 रन का है, जो इंग्लैंड ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2019 में बनाए थे। इस मैच में अफ्रीका ने इंग्लैंड के सामने 376 रन का लक्ष्य रखा था और इंग्लिश टीम हार गई थी। वहीं, चौथी पारी में सफलतापूर्वक 251 रन चेज हुए हैं। यानी कोई भी टीम 300 से ऊपर का स्कोर चेज नहीं कर पाई। इस मैच में भी ऐसा ही हुआ और अफ्रीकी टीम चौथी पारी में 191 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने चौथी पारी में 251 रन बनाए थे
सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड के ही नाम है। उन्होंने साल 2000 के जनवरी में 249 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ विकेट पर 251 रन बनाए थे। यह टेस्ट मैच अजीबोगरीब रहा था। पहली पारी में दोनों टीमों ने 0/0 पर पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में आठ विकेट पर 248 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड ने दो विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था।
सिर्फ छह बार 200 प्लस का स्कोर बना
सेंचुरियन में चौथी पारी में सिर्फ छह बार 200 से ज्यादा का स्कोर बना है। इसमें तीन बार इंग्लैंड ने यह रन बनाए हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका दो बार और वेस्टइंडीज एक बार चौथी पारी में 200 का आंकड़ा पार कर सकी है। वहीं, सेंचुरियन में सात बार 100 से 200 रन के बीच टीमों ने रन स्कोर किए हैं। इसमें दक्षिण अफ्रीका तीन बार, न्यूजीलैंड दो बार और भारत-इंग्लैंड एक-एक बार ऐसा कर चुकी हैं।
सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड
हालांकि, मेजबान दक्षिण अफ्रीका अपने घरेलू मैदानों पर 300 से ज्यादा का लक्ष्य चेज कर चुका है। उन्होंने मार्च 2002 में 'डरबन' के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 340 रन का लक्ष्य पांच विकेट गंवाकर हासिल किया था। सेंचुरियन में हालांकि, टीम कभी 226 रन से ज्यादा नहीं बना पाई है। सेंचुरियन में उनका उच्चतम स्कोर 226 रन का है, जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 1998 में बनाए थे और मैच जीत लिया था।
दो ही टीमों ने भारत के खिलाफ 250+ रन बनाए
भारत के खिलाफ 250 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं है। सिर्फ दो ही टीमों ने टीम इंडिया के खिलाफ सफलतापूर्वक 250 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है। 1977/78 में ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ के वाका में 339 रन का लक्ष्य आठ विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था। वही, नवंबर 1987 में वेस्टइंडीज की टीम ने दिल्ली में 276 रन का लक्ष्य पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था। इसके बाद आज तक कोई टीम ऐसा नहीं कर पाई है।