फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 1st test: Centurion KL Rahul said – 2021 will be counted in the glorious years of Indian cricket, this is a great win

IND vs SA: सेंचुरियन राहुल बोले- भारतीय क्रिकेट के शानदार वर्षों में गिना जाएगा 2021, यह एक बेहतरीन जीत

Thu, 30 Dec 2021 10:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 30 Dec 2021 10:30 PM IST
सार

साल के शुरू में जीत और अंत जीत से करने के अलावा भारत ने इस बीच लॉर्ड्स और ओवल में भी जीत दर्ज की थी। राहुल ने इनमें से तीन जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि इसके लिए काफी मेहनत और अनुशासन की जरूरत पड़ती है।

विज्ञापन
IND vs SA 1st test: Centurion KL Rahul said – 2021 will be counted in the glorious years of Indian cricket, this is a great win
केएल राहुल - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर

विस्तार

भारतीय ओपनर लोकेश राहुल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में असंभव मानी जा रही जीत हासिल करना और अब दक्षिण अफ्रीका के किले सेंचुरियन में सफलतापूर्वक सेंध लगाने से 2021 को भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल वर्षों में गिना जा सकता है। 
विज्ञापन


साल के शुरू में जीत और अंत जीत से करने के अलावा भारत ने इस बीच लॉर्ड्स और ओवल में भी जीत दर्ज की थी। राहुल ने इनमें से तीन जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि इसके लिए काफी मेहनत और अनुशासन की जरूरत पड़ती है। हमने एक टीम के तौर पिछले कुछ वर्षों में काफी कड़ी मेहनत की है। इस समय ड्रेसिंग रूम का माहौल शानदार है। 
विज्ञापन


राहुल ने कहा- यह एक बेहतरीन जीत है। कोई भी एशियाई टीम यहां सेंचुरियन में नहीं जीत पाई है और इससे पता चलता है कि हमने पिछले दो सप्ताह में किस तरह की तैयारियां की। हमने एक टीम के रूप में वास्तव में कड़ी मेहनत की और अभ्यास का पूरा लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका को हराया
भारतीय टीम ने पहली पारी में 327 रन बनाए थे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 197 रन बना सकी। इस तरह भारत को दूसरी पारी में 130 रनों की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने 174 रन बनाए। इस लिहाज से टीम इंडिया की कुल बढ़त 304 रन की हुई और दक्षिण अफ्रीका के सामने 305 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 191 रन पर सिमट गई और एक दिन का खेल खराब होने के बावजूद भारत ने यह मैच 113 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed