फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Virat kohli exclusive bcci interview asia cup 2022 india vs pakistan watch video

Virat Kohli: टीम इंडिया में वापसी के बाद बोले कोहली- मैं अपनी ऊर्जा का हर कतरा टीम के लिए खर्च करता हूं

Sat, 27 Aug 2022 10:24 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 27 Aug 2022 10:24 AM IST
सार

विराट ने कहा है कि वो मैदान पर इतनी ऊर्जा दिखाने के वो नेट्स में और जिम में जमकर प्रैक्टिस करते हैं। इसी वजह से वो मैदान पर इतने ऊर्जवाना दिखाई देते हैं।
 

विज्ञापन
IND vs PAK Virat kohli exclusive bcci interview asia cup 2022 india vs pakistan watch video
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2022 में टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार हो चुकी है। 28 अगस्त को होने वाले इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी 2021 में मिली हार का बदला लेना चाहेंगे। इस मैच के दौरान सभी की निगाहें पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पर होंगी। कोहली ब्रेक के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापस लौट रहे हैं और पिछले कुछ सालों में उनका प्रदर्शन भी साधारण रहा है। इस मैच से पहले विराट ने अपने सफर के बारे में बताया है। 
विज्ञापन


बीसीसीआई ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि विराट ने मैच से पहले खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने अपने निजी जीवन से जुड़ी कुछ बातें भी बताई हैं।  
 

क्या बोले विराट
विराट ने कहा कि वो ऐसे इंसान हैं, जो सुबह इस सोच के साथ उठते हैं आज का दिन मेरे लिए क्या लेकर आया है। वो दिन में जो भी काम करते हैं उसमें पूरी तरह खुद को झोंक देते हैं। शुरुआत से ही यह उनकी आदत रही है। लोग उनसे पूछते हैं कि आप मैदान पर इतनी ऊर्जा कहां से लाते हैं। आप यह कैसे कर पाते हैं। इस पर विराट ने कहा कि उन्हें क्रिकेट खेलना पसंद है। उन्हें इस बात की खुशी है कि वो हर में गेंद कुछ न कुछ योगदान दे सकते हैं। वो अपनी ऊर्जा का हर इंच टीम के लिए खर्च करते हैं। उनके लिए यह सब कभी भी सामान्य नहीं रहा। बाहर से देखने वाले लोग या टीम में रहने वाले लोग भी पूछते हैं कि आप यह कैसे कर पाते हैं और कोहली का जवाब साफ है कि वो किसी भी कीमत पर अपनी टीम को मैच जिताना चाहते हैं। अगर इसके लिए उन्हें जिम में एक्सरसाइज करते समय सांस के लिए भी जूझना पड़ता है तो उन्हें यह मंजूर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विराट ने कहा कि इतने सालों से उन्होंने जो खेल दिखाया है। वह अपने आप नहीं हो रहा था। उसके लिए उन्हें लगातार मेहनत करनी पड़ रही थी, लेकिन उन्हें इसका एहसास ही नहीं था। 

वर्कलोड से परेशान थे कोहली
लंबे समय तक तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कमान संभालने वाले विराट वर्कलोड से काफी परेशान थे। उन्होंने 2019 में ही इसकी शिकायत की थी, लेकिन किसी ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। 2020 में कोरोना के आने के बाद बायो बबल में लगातार मैच खेलना सभी खिलाड़ियों के लिए मुश्किल हो गया और विराट ने अगले साल टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी। तीन महीने के अंदर उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। इसके बावजूद उनकी फॉर्म में सुधार नहीं हुआ। अब कोहली ने ब्रेक लेकर अपनी बल्लेबाजी पर काम किया है और पाकिस्तान के खिलाफ उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed