फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK T20 World Cup Gautam Gambhir tells indian batters attack on shaheen afridi

IND vs PAK T20 World Cup: शाहीन अफरीदी के खिलाफ कैसा हो प्लान? गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को दी यह सलाह

Thu, 13 Oct 2022 09:46 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 13 Oct 2022 09:46 PM IST
सार

शाहीन अफरीदी घुटने की चोट के कारण एशिया कप में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में कहर बरपाया था और पाकिस्तान को पहली बार किसी वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ जीत दिलाई थी।

विज्ञापन
IND vs PAK T20 World Cup Gautam Gambhir tells indian batters attack on shaheen afridi
गौतम गंभीर और शाहीन अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच आगामी टी20 में महामुकाला 23 अक्तूबर को खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों देशों के पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी राय दे रहे हैं। भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर का मानना है कि टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करनी चाहिए। उनके खिलाफ लगातार हमले करके ही रन बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

गंभीर का कहना है कि शाहीन के खिलाफ विकेट बचाने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। शाहीन अफरीदी घुटने की चोट के कारण एशिया कप में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में कहर बरपाया था और पाकिस्तान को पहली बार किसी वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ जीत दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: 29 दिन में खेले जाएंगे 45 मैच, कहां होंगे मुकाबले, किस टीम में किसे मौका, जानें सबकुछ

स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में गौतम गंभीर ने कहा, ‘शाहीन के सामने विकेट बचाने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। उसके खिलाफ रन बनाने के बारे में सोचो। अगर आप विकेट बचाने के लिए खेलेंगे तो बैकलिफ्ट, फुटवर्क छोटा हो जाएगा। टी20 क्रिकेट में इस सोच के साथ नहीं खेला जा सकता। मुझे यह पता है कि वह एक मुझे पता है कि वह खतरनाक गेंदबाज है, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों को उसके खिलाफ रन बनाने ही होंगे।''
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया गए भारत के कितने खिलाड़ी खेल चुके हैं टी20 वर्ल्ड कप, किसके पास सबसे ज्यादा अनुभव?

भीर का मानना है कि टीम इंडिया का शीर्ष क्रम इस बार शाहीन का सामना कर लेगा। पिछली बार रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली उन्हीं की गेंद पर आउट हुए थे। गंभीर ने कहा, ''भारत के पास शीर्ष तीन या चार बेहतरीन बल्लेबाज हैं, जो अफरीदी के सामने रन बना सकते हैं।'' भारतीय टीम की नजर 2007 के बाद पहली बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में 15 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed