फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK t20 world cup england and west indies players fight against racism black lives matter-movement

IND vs PAK: भारतीय खिलाड़ी एक घुटने पर क्यों टिके और पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने सीने पर क्यों रखा हाथ?

Sun, 24 Oct 2021 07:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 24 Oct 2021 07:48 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से पहले दोनों टीम के खिलाड़ियों ने नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन दिया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैच से पहले घुटने के बल बैठकर नस्लवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।

विज्ञापन
IND vs PAK t20 world cup england and west indies players fight against racism black lives matter-movement
भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी मैच से पहले नस्लवाद के खिलाफ संदेश देते नजर आए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान खिलाड़ियों ने नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन दिया। भारतीय खिलाड़ी एक घुटने पर बैठे नजर आए तो पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने सीने पर हाथ रखा। इसके साथ ही खिलाड़ियों ने नस्लवाद के खिलाफ संदेश दिया। इससे पहले इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के मैच में भी खिलाड़ियों ने ऐसा ही किया था। इस बारे में सवाल पूछे जाने पर इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने कहा था कि खिलाड़ी इस आंदोलन के साथ हैं। उन्होंने कहा था कि हमें राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर बदलाव लाने के लिए इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए।
विज्ञापन


इससे पहले पिछले साल भी घरेलू सीरीज के दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में 'ब्लैक लाइव्स मैटर' अभियान को समर्थन दिया था। वहीं, टी-20 विश्व कप 2021 में वेस्टइंडीज-इंग्लैंड से पहले दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मुकाबले में भी खिलाड़ियों ने नस्लवाद के विरोध में घुटने के बल बैठे थे।
विज्ञापन

अश्वेत फ्लॉयड की मौत से शुरू हुआ था अभियान

करीब डेढ़ साल पहले अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। उसी के बाद दुनियाभर में 'ब्लैक लाइव्स मैटर' अभियान की शुरुआत हुई। मिनेपोलिस शहर की पुलिस ने 25 मई, 2020 को फ्लॉयड को धोखाधड़ी के आरोप में पकड़ा था।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें हथकड़ी पहनाई और जमीन पर उल्टा लिटाकर उसकी गर्दन को घुटने से करीब नौ मिनट तक दबाए रखा। इससे जॉर्ज की सांसें रुक गईं और मौत हो गई। इसके बाद 40 से भी अधिक शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed