फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Rohit Sharma can become India Number one captain in T20I MS Dhoni record on target in T20 World Cup

T20 World Cup: रोहित शर्मा बन सकते हैं टी20 में भारत के नंबर-1 कप्तान, वर्ल्ड कप में निशाने पर धोनी का रिकॉर्ड

Fri, 21 Oct 2022 05:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Fri, 21 Oct 2022 05:04 PM IST
सार

रोहित ने अपनी कप्तानी में 35 मैच जीते हैं। वह इस टूर्नामेंट के दौरान धोनी के सर्वाधिक 41 जीत के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं। धोनी ने 72 टी20 मैचों में देश की कप्तानी की थी।

विज्ञापन
IND vs PAK Rohit Sharma can become India Number one captain in T20I MS Dhoni record on target in T20 World Cup
महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपने टी20 वर्ल्ड कप आभियान की शुरुआत करेगी। टीम इंडिया की नजर 15 साल बाद खिताब जीतने पर है। उसने 2007 में टूर्नामेंट के पहले संस्करण को अपने नाम किया था। भारतीय टीम अगर इस बार चैंपियन बनती है तो रोहित शर्मा टी20 में देश के नंबर-1 कप्तान बन जाएंगे। वह पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।
विज्ञापन

दरअसल, रोहित ने अपनी कप्तानी में 35 मैच जीते हैं। वह इस टूर्नामेंट के दौरान धोनी के सर्वाधिक 41 जीत के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं। धोनी ने 72 टी20 मैचों में देश की कप्तानी की थी। इस दौरान 41 जीते थे और 28 हारे थे। एक मैच टाई रहा था और दो में नतीजा नहीं आया था। रोहित की बात करें तो वह धोनी की बराबरी करने से छह और उनसे आगे निकलने के लिए सात जीत पीछे हैं। रोहित ने 45 मैचों में कप्तानी की है और 35 जीते हैं। 10 में उन्हें हार मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs PAK Rohit Sharma can become India Number one captain in T20I MS Dhoni record on target in T20 World Cup
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे स्थान पर विराट
सबसे सफल कप्तान के मामले में तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं। उन्होंने 50 टी20 मैचों में टीम की कप्तानी की थी। इस दौरान भारत ने 30 मैच जीते और 16 मैच हारे। दो मैचों में नतीजा नहीं निकला था। वहीं, दो मैच टाई रहे थे। कोहली ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। उनके नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। भारत सुपर-12 में ही बाहर हो गया था। यहां तक कि उसे पाकिस्तान के खिलाफ पहली बार किसी वर्ल्ड कप में हार भी मिली थी।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: टी-20 वर्ल्ड कप में दो 'टीम इंडिया', अलग-अलग टीमों के लिए खेल रहे ये भारतीय खिलाड़ी
विज्ञापन

भारत के सबसे सफल टी20 कप्तान
खिलाड़ी मैच जीत हार जीत प्रतिशत
महेंद्र सिंह धोनी 72 41 28 59.28
रोहित शर्मा 45 35 10 77.77
विराट कोहली 50 30 16 64.58

IND vs PAK Rohit Sharma can become India Number one captain in T20I MS Dhoni record on target in T20 World Cup
धोनी, रोहित और विराट - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित कैसे निकलेंगे धोनी से आगे?
रोहित को अगर धोनी का रिकॉर्ड इसी वर्ल्ड कप में तोड़ना है तो उन्हें अपनी कप्तानी में ग्रुप के पांचों मैच के साथ-साथ सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले को भी जीतना होगा। ऐसे में रोहित सात जीत हासिल करेंगे। फिर वह धोनी से आगे निकल जाएंगे।

ये भी पढ़ें: Team India Video: रोहित ने बल्ले को बनाया बंदूक, अश्विन ने लिए मजे, देखें विराट का स्टाइलिश अंदाज

भारत का टी20 वर्ल्ड कप में शेड्यूल
भारतीय टीम अपना पहला मैच 23 अक्तूबर को मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। 27 अक्तूबर को टीम नीदरलैंड से सिडनी में भिड़ेगी। 30 अक्तूबर को पर्थ में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा। दो नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ एडिलेड में मैच खेला जाएगा। वहीं, छह नवंबर को मेलबर्न में टीम इंडिया खेलेगी। अभी विपक्षी टीम का नाम घोषित नहीं है। टूर्नामेंट के दो सेमीफाइनल मैच नौ नवंबर को सिडनी और 10 नवंबर को एडिलेड में खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को मेलबर्न में होगा।

भारतीय टीम इस प्रकार है:
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed