{"_id":"6313438521187a442609201f","slug":"ind-vs-pak-mohammad-rizwan-nervous-before-facing-india-for-the-second-time-in-asia-cup-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: एशिया कप में दूसरी बार भारत का सामना करने से पहले घबराए मोहम्मद रिजवान, कहा- हमेशा होता है दबाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: एशिया कप में दूसरी बार भारत का सामना करने से पहले घबराए मोहम्मद रिजवान, कहा- हमेशा होता है दबाव
Sat, 03 Sep 2022 05:37 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 03 Sep 2022 05:37 PM IST
सार
टीम इंडिया पूल-ए में दोनों मैच जीतकर दूसरे दौर में पहुंची है। वहीं, पाकिस्तान कमजोर हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल रहा है। उसे भारत के खिलाफ करारी हार मिली थी।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप में एक बार फिर से रविवार को आमने-सामने होंगी। सुपर-4 राउंड का यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया पूल-ए में दोनों मैच जीतकर दूसरे दौर में पहुंची है। वहीं, पाकिस्तान कमजोर हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ जीत हासिल करने में सफल रहा है। उसे भारत के खिलाफ करारी हार मिली थी। पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान मुकाबले से पहले ही घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस मैच से पहले काफी दबाव है।
रिजवान ने कहा है कि उनकी टीम भारत के साथ अपने दूसरे मुकाबले के लिए साहसी और शांत रहने की कोशिश कर रही है। हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले रिजवान ने कहा, ''भारत के खिलाफ मैच हमेशा दबाव वाला होता है। पूरी दुनिया इसे देखती है। एशिया के बाहर भी लोग इसका इंतजार करते हैं।''
भारत के ऊपर भी होगा दबाव: रिजवान
विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान ने कहा, "दबाव भारत और हम पर समान रूप से होगा, लेकिन नतीजा उनके पक्ष में होगा जो मैच में साहस दिखाएंगे और शांत रहेंगे। मैंने अपने खिलाड़ियों से कहा है कि भारत के खिलाफ हो या हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ, यह सिर्फ बैट और गेंद का एक मैच ही है। इसलिए सामान्य रहे। यह एक बड़ा मुकाबला होगा। हमारा आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है, लेकिन हमारे हाथ में सिर्फ मेहनत करना है। नतीजा भगवान के हाथ में है।''
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के पिछले मैच में क्या हुआ था?
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 147 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने 43 रन की पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने चार और हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट लिए। जवाब में भारत ने कड़े मुकाबले को 19.4 ओवर में पांच विकेट से जीत लिया। हार्दिक ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया। भारत की ओर से विराट कोहली ने 35 रन, रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में 35 रन और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने तीन और नसीम शाह ने दो विकेट लिए।
पाकिस्तान से लगातार चार मैच जीता है भारत
भारत ने एशिया कप में लगातार चौथी बार पाकिस्तान को हराया था। इससे पहले 2016 में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। इसके बाद 2018 एशिया कप में टीम इंडिया ने पहले मैच में 8 विकेट और दूसरे मैच में नौ विकेट से हराया था।