फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Asia Cup Virat Kohli called Babar Azam best batsman shared the story of the first meeting in 2019

IND vs PAK: विराट कोहली ने बाबर आजम को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया, 2019 में हुई पहली मुलाकात की कहानी शेयर की

Sun, 28 Aug 2022 12:11 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 28 Aug 2022 12:11 AM IST
सार

बाबर 2022 में शानदार फॉर्म में हैं। वह वनडे और टी20 में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। जबकि टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं। इस साल सभी प्रारूपों में बाबर ने 15 मैच खेले हैं और 19 पारियों में 78.11 की औसत से 1406 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
IND vs PAK Asia Cup Virat Kohli called Babar Azam best batsman shared the story of the first meeting in 2019
विराट कोहली और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ ब्लॉकबस्टर मैच से पहले भारत के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की जमकर तारीफ की है। उन्होंने बाबर को मौजूदा समय में सबसे बेहतरीन बल्लेबाज बताया। कोहली विश्व कप 2019 में पहली बार उनसे मिले थे। उस मुलाकात की कहानी भी उन्होंने बताई।
विज्ञापन


कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा, "बाबर आजम के साथ पहली बात 2019 विश्व कप के बाद हुई थी। हमने बैठकर बहुत सारी बातें की। वह बहुत सम्मान देते हैं। विश्व क्रिकेट में इतना अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी यह नहीं बदला है। वह एक खिलाड़ी के रूप में एक लंबा सफर तय करेंगे।''
विज्ञापन


कोहली ने आगे कहा, "हम बैठ गए और खेल के बारे में बात की। उनके मन में बहुत सम्मान था जो वर्ल्ड क्रिकेट में इतना अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी नहीं बदला है। उनके पास अद्भुत प्रतिभा है। वह संभवत: इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। मैंने हमेशा उन्हें खेलते हुए देखने का आनंद लिया है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबर वनडे-टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर
बाबर 2022 में शानदार फॉर्म में हैं। वह वनडे और टी20 में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। जबकि टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं। इस साल सभी प्रारूपों में बाबर ने 15 मैच खेले हैं और 19 पारियों में 78.11 की औसत से 1406 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 196 है। इस साल उनके बल्ले से पांच शतक और दस अर्धशतक निकले हैं।


10 महीने बाद दोनों टीमें आमने-सामने
दस माह बाद दोनों देश आमने-सामने होंगे। इससे पहले दोनों इसी मैदान पर 24 अक्तूबर 2021 में टी-20 विश्वकप में खेले थे, जिसमें पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत मिली थी। पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं तब विराट कोहली कप्तान थे। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही बता दिया था कि वह टूर्नामेंट के बाद टी20 की कप्तानी छोड़ देंगे। उनके लिए बतौर कप्तान पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच भूलने वाला रहा। टीम इंडिया पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारी थी। टूर्नामेंट के बाद रोहित शर्मा नियमित कप्तान बने। इस रोहित के ऊपर पाकिस्तान से बदला लेने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed