फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Asia Cup: Hardik Pandya Wicket on First Ball in T20i Cricket Record and Stats

IND vs PAK: जो बुमराह भी नहीं कर पाए, वो हार्दिक ने कर दिखाया; पहली गेंद पर विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बने

Sun, 14 Sep 2025 08:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 14 Sep 2025 08:22 PM IST
सार

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मुकाबले की पहली ही गेंद पर सैम अयूब को बुमराह के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK Video: मैच से पहले हाई-वोल्टेज ड्रामा, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने दिखाए पाकिस्तान के सलमान को तेवर

विज्ञापन
IND vs PAK Asia Cup: Hardik Pandya Wicket on First Ball in T20i Cricket Record and Stats
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : BCCI-X

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का महामुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मुकाबले की पहली ही गेंद पर सैम अयूब को बुमराह के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए।
विज्ञापन

टी20 में पहली गेंद पर विकेट चटकाने वाले दूसरे भारतीय
एशिया कप के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से हो रहा है। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। उन्होंने पहले ओवर की पहली गेंद पर विकेट लेकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहली गेंद पर विकेट हासिल करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। इससे पहले यह कारनामा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने किया था। उन्होंने पिछले साल यूएस के खिलाफ शायन जहांगीर का विकेट चटकाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह ने दिया दूसरा झटका
हार्दिक के बाद पारी का दूसरा ओवर फेंकने आए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी पाकिस्तान को तगड़ा झटका दिया। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद हारिस को अपना शिकार बनाया। दिलचस्प बात यह है कि पांड्या की गेंद पर बुमराह ने कैच लपका था जबकि बुमराह की गेंद पर पांड्या ने कैच लपका। हारिस पांच गेंदों में सिर्फ तीन रन बना पाए। इस तरह पाकिस्तान ने महज छह के स्कोर पर दो विकेट खो दिए।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है...
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed