फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs pak asia cup cricketer wasim akram recalls dressing room tension news in hindi

IND vs PAK Asia Cup: 36 साल पहले भारतीय टीम से हार के डर से रो रहे थे पाकिस्तानी खिलाड़ी, वसीम अकरम का खुलासा

Thu, 25 Aug 2022 04:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 25 Aug 2022 04:53 PM IST
सार

वसीम अकरम ने बताया है कि भारत और पाकिस्तान का मैच बहुत ही करीबी मोड़ पर था और पाकिस्तान की टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा था। ऐसे में पाकिस्तान के जाकिर खान और मोहसिन कमाल रोने लगे थे। 
 

विज्ञापन
ind vs pak asia cup cricketer wasim akram recalls dressing room tension news in hindi
वसीम अकरम

विस्तार

एशिया कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ है। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें 15वीं बार आमने-सामने होंगी। अब तक एशिया कप में भारत का पलडा पाकिस्तान पर भारी रहा है। दोनों टीमें के मुकाबले बहुत ही रोमांचक होते हैं। सिर्फ इन दो देशों के फैंस नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस की निगाहें इस मुकाबले पर होती हैं। इसी वजह से खिलाड़ियों पर भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान बहुत ज्यादा दबाव रहता है। कुछ खिलाड़ी इस दबाव में निखर जाते हैं तो कुछ बिखर जाते हैं। एक मामला तो ऐसा भी है, जब पाकिस्तानी खिलाड़ी मैच के दौरान रोने लगे थे। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इसका खुलासा किया है। 1986 में ऑस्ट्रल-एशिया कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहा था। यह मैच कई मायनों में ऐतिहासिक था और इसी मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी रोने लगे थे। 
विज्ञापन

36 साल पहले क्या हुआ था?
इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 रन बनाए थे। सुनील गावस्कर ने 92, कृष्णामचारी श्रीकांत ने 75 और दिलीप वेंगसरकर ने 50 रन की पारी खेली थी। इसके जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं थी। नौ रन के स्कोर पर पहला विकेट गिरा और 181 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। 241 रन के स्कोर पर पाकिस्तान का नौवां विकेट गिर गया, लेकिन जावेद मियांदाद शतक लगाकर खेल रहे थे। पाकिस्तान को जीत के लिए अभी भी जीत के लिए पांच रन की जरूरत थी। 

पाकिस्तान पर हार का खतरा मंडरा रहा था और टीम के खिलाड़ी रोने लगे। वसीम अकरम ने एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में कहा "मुझे याद है मैं रन आउट हो गया था। तौसीफ अहमद ने सिंगल लिया फिर मिंयादाद ने वह (छक्का लगाया) किया। मैं तब युवा खिलाड़ी था। जाकिर खान और मोहसिन कमाल भी युवा खिलाड़ी थे। दोनों बिना रुके रो रहे थे। मैंने पूछा कि तुम क्यों रो रहे हो भाई। दोनों ने कहा कि हमें यह मैच जीतना है। मैंने कहा कि अगर रोने से मैच जीत सकते हैं तो मैं भी तुम दोनों के साथ रोना शुरू कर देता हूं। अब इतना सोचो की जावेद भाई के बल्ले पर गेंद बढ़िया से आए।"

इस मैच में जावेद मिंयादाद ने चेतन शर्मा की गेंद पर छक्का लगाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई थी। यह मैच की आखिरी गेंद थी। ऑस्ट्रल-एशिया कप में कुल पांच टीमें भाग लेती थीं। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें इस टूर्नामेंट का हिस्सा थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed