फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Asia Cup 2023 India Equation for Super 4 Qualification after India vs Pakistan Tie Match

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच रद्द हुआ, अब सुपर-4 में कैसे पहुंचेगा भारत? जानें टीम इंडिया के समीकरण

Sat, 02 Sep 2023 11:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंडी (श्रीलंका)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैंडी (श्रीलंका) Published by: रोहित राज Updated Sat, 02 Sep 2023 11:07 PM IST
सार

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। वह 48.5 ओवर में 266 रन पर सिमट गई। इसके बाद पाकिस्तान की पारी बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाई। अंपायरों ने काफी देर इंतजार करने के बाद दोनों कप्तानों से बात की और मैच को रद्द घोषित कर दिया।

विज्ञापन
IND vs PAK Asia Cup 2023 India Equation for Super 4 Qualification after India vs Pakistan Tie Match
ind vs pak - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के ग्रुप ए में मुकाबला शनिवार (दो सितंबर) को हुआ। बारिश के कारण मैच रद्द हो गया। भारतीय टीम को बल्लेबाजी का पूरा मौका मिला, लेकिन बाबर आजम की टीम एक भी गेंद नहीं खेल पाई। पाकिस्तान ने उद्घाटन मैच में नेपाल को 238 रन से हराकर बड़ी जीत हासिल की थी। भारत इस संस्करण में अपना पहला खेला और वह भी बेनतीजा रहा। अब भारतीय टीम सुपर-4 में कैसे पहुंचेगी इस बात को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


अंक तालिका की स्थिति
भारत-पाकिस्तान मैच के बाद पहले अंक तालिका की स्थिति जान लेते हैं। मैच पूरा नहीं होने के कारण दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांट दिए गए। ग्रुप-ए पाकिस्तान के दो मैच में तीन अंक हो गए और वह सुपर-4 में पहुंच गया। वहीं, भारत के एक मैच में एक अंक है। नेपाल के खाते में एक भी अंक नहीं है। दूसरी ओर, ग्रुप-बी श्रीलंका के एक मैच में दो अंक हैं और बांग्लादेश का खाता नहीं खुला है। अफगानिस्तान की टीम को अभी अपना पहला मैच खेलना है।
विज्ञापन


भारत के लिए अब क्या हैं समीकरण:
  • नेपाल के खिलाफ भारत का मैच करो या मरो वाला हो गया है। नेपाल से जीतने पर टीम सुपर-4 में जाएगी। अगर हार जाती है तो नेपाल अगले दौर में पहुंच जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अगर नेपाल के खिलाफ भी मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो भारत को एक अंक मिल जाएंगे और इससे उसके अंकों की कुल संख्या दो हो जाएगी। टीम इंडिया ऐसे में अगले राउंड में पहुंच जाएगी।
  • नेपाल को अगले राउंड में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। उसे चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा। अगर मैच रद्द भी होता है तो उसे एक अंक ही मिलेंगे और वह दो मैच में कुल एक अंक के साथ बाहर हो जाएगा।
मैच में क्या हुआ?
हार्दिक पांड्या (87) और ईशान किशन (82) के बीच पांचवें विकेट पर 138 रन की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने एशिया कप मुकाबले में शनिवार को पाकिस्तान को 267 रन की चुनौती दी। शाहीन शाह आफरीदी की अगुवाई में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने सभी दस विकेट अपने नाम किए। शाहीन ने 35 रन देकर चार विकेट लिए। उनके अलावा हारिस रउफ और नसीम शाह ने तीन-तीन विकेट लिए। भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ के सामने फेल हो गए। कप्तान रोहित शर्मा (22 गेंद पर 11 रन), शुभमन गिल (32 गेंद पर 10 रन), विराट कोहली (सात गेंद पर चार रन) और इस मैच में चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले श्रेयस अय्यर (नौ गेंद पर 14 रन) नहीं चल सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed