फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Asia Cup 2022 Sanjana Ganesan Shuts Down Troll Targeting Husband Jasprit Bumrah

IND vs PAK Asia Cup: बुमराह के साथ फोटो शेयर कर ट्रोल हुईं संजना, फिर अपने जवाब से आलोचकों की बोलती बंद की

Tue, 06 Sep 2022 03:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 06 Sep 2022 03:39 PM IST
सार

आठ अगस्त को यह खबर आई थी कि बुमराह एशिया कप में नहीं खेलेंगे। बुमराह फिलहाल बैक इंजरी से जूझ रहे हैं। वह हाल ही में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में अभ्यास करते हुए दिखाई दिए थे।

विज्ञापन
IND vs PAK Asia Cup 2022 Sanjana Ganesan Shuts Down Troll Targeting Husband Jasprit Bumrah
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन - फोटो : Sanjana Ganesan/Instagram

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एशिया कप में चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। उनकी कमी टीम को खल रही है। टीम इंडिया एशिया कप के सुपर-4 में पाकिस्तान से रविवार (चार सितंबर) को हार गई। इस मैच में हार का गुस्सा कुछ लोगों ने जसप्रीत बुमराह पर उतारने की कोशिश की। संजना गणेशन ने पति को ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया। उनका कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


संजना ने सोमवार (पांच सितंबर) को बुमराह के साथ एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, ''जसप्रीत के साथ प्यारी सी पुरानी फोटो। मेरे और बुमराह के स्नीकर्स इस फोटो के स्टार्स हैं।'' इस फोटो को शेयर करते हुए संजना ने बता दिया था कि यह तस्वीर पुरानी है, इसके बावजूद शख्स ने बुमराह को ट्रोल करने की कोशिश की। संजना ने अपने जवाब में लिखा, ''थ्रोबैक फोटो है, दिखता ही नहीं है क्या?''
विज्ञापन


आठ अगस्त को यह खबर आई थी कि बुमराह एशिया कप में नहीं खेलेंगे। बुमराह फिलहाल बैक इंजरी से जूझ रहे हैं। वह हाल ही में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में अभ्यास करते हुए दिखाई दिए थे। बुमराह वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उनकी नजर ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

IND vs PAK Asia Cup 2022 Sanjana Ganesan Shuts Down Troll Targeting Husband Jasprit Bumrah
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-पाकिस्तान मैच में क्या हुआ?
सुपर-4 के मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को एक गेंद रहते पांच विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। विराट कोहली ने 44 गेंदों में 60 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मोहम्मद रिजवान ने 51 गेंदों में 71 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, मोहम्मद नवाज ने 20 गेंदों में 42 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए।

पाकिस्तान को आखिरी तीन ओवर में 34 रन चाहिए थे। 18वें ओवर में रवि बिश्नोई गेंदबाजी के लिए आए और उनके इस ओवर में आसिफ अली का कैछ छूटा। तब आसिफ खाता भी नहीं खोल सके थे। इसके बाद आसिफ ने आठ गेंदों में 16 रन बना डाले। आखिरी दो ओवर में पाकिस्तान को 26 रन चाहिए थे। भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में 19 रन दे डाले।

आखिरी ओवर में पाकिस्तान को सात रन चाहिए थे। पहले तीन गेंदों में पाकिस्तान ने पांच रन बनाए थे। चौथी गेंद में अर्शदीप ने आसिफ अली को आउट किया। आखिरी दो गेंदों में पाकिस्तान को दो रन चाहिए थे। 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने दो रन लेकर जीत दर्ज की। खुशदिल शाह 11 गेंदों में 14 रन और इफ्तिखार अहमद दो रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed